Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Chandrashekhar Bawankule का फैसला Velhe Taluka का नाम बदला, अब कहलाएगा ‘Rajgarh’

Chandrashekhar Bawankule का फैसला Velhe Taluka का नाम बदला, अब कहलाएगा ‘Rajgarh’

महाराष्ट्र की धरती से आज एक ऐतिहासिक खबर सामने आई है। छत्रपति शिवाजी महाराज की पहली राजधानी, राजगढ़ किले की गोद में बसे पुणे जिले का वेल्हे तालुका अब एक नए नाम से पहचाना जाएगा। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बड़ा फैसला लेते हुए वेल्हे तालुका का नाम बदलकर राजगढ़ करने की घोषणा कर दी है।
राजस्व मंत्री ने बताया कि इस ऐतिहासिक निर्णय से न सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा का स्मरण होगा बल्कि स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग भी पूरी हो गई है। दरअसल, वेल्हे तालुका की 70 ग्राम पंचायतों में से 58 ग्राम पंचायतों ने राजगढ़ नाम का प्रस्ताव पारित किया था, जिसे राजस्व विभाग ने मंजूरी दे दी। पुणे जिला परिषद ने भी इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाई थी।

वेल्हे का बदले जाने के बाद चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी शुक्रिया अदा किया।


वहीं बता दें इस नाम बदलाव को केंद्र सरकार की मंजूरी भी मिल चुकी है। खास बात यह है कि इस निर्णय के पीछे गांववासियों का आत्मीय जुड़ाव और राजगढ़ किले का ऐतिहासिक महत्व प्रमुख कारण रहे।

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा मेरे लिए यह बेहद गर्व का क्षण है कि मैं छत्रपति का मावला हूँ। यह सिर्फ नाम का बदलाव नहीं, बल्कि इतिहास और परंपरा को नमन है।”

बावनकुले बोले अब बहुत जल्द राजपत्र जारी होगा और वेल्हे तालुका आधिकारिक तौर पर राजगढ़ कहलाएगा।
जय शिवाजी, जय भवानी।

ब्यूरो रिपोर्ट : आकाश ढाके, राजगढ़ (वेल्हे, महाराष्ट्र)


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भीम जयंतीत गोंधळ; अतिक्रमण वादातून महिलेला मारहाण, कुटुंबाला जीवे मारण्याच्या धमक्या

भीम जयंतीत गोंधळ; अतिक्रमण वादातून महिलेला मारहाण, कुटुंबाला जीवे मारण्याच्या धमक्या

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading