Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Mumbai Rain: बारिश ने थामी मुंबई की रफ्तार, बिना बिजली के रास्ते में रुकी मोनोरेल; क्रेन से निकाले गए यात्री

Mumbai Rain: बारिश ने थामी मुंबई की रफ्तार, बिना बिजली के रास्ते में रुकी मोनोरेल; क्रेन से निकाले गए यात्री

मुंबई – भारी बारिश ने एक बार फिर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की रफ्तार को थाम दिया है। हालात इतने बिगड़ गए कि मुंबई मोनोरेल तक बीच रास्ते में अटक गई। यात्रियों को घंटों तक बिना एसी और बिजली के ट्रेन में फंसे रहना पड़ा और आखिरकार क्रेन की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना मैसूर कॉलोनी स्टेशन के नजदीक हुई। यहां बिजली आपूर्ति बाधित होने के चलते मोनोरेल अचानक रुक गई। एलिवेटेड मोनोरेल मैसूर कॉलोनी और भक्ति पार्क स्टेशन के बीच अटक गई थी।

महाराष्ट्र मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बयान जारी कर बताया,

“एक मोनोरेल ट्रेन बिजली आपूर्ति बाधित होने के चलते रास्ते में रुक गई थी। हमारी संचालन और मेंटिनेंस टीम मौके पर मौजूद है और समस्या को जल्द सुलझाने का प्रयास जारी है। फिलहाल वडाला और चेंबूर स्टेशन के बीच मोनोरेल का संचालन हो रहा है। यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।”

घटना की सूचना मिलते ही बीएमसी के एडिश्नल म्युनिसिपल कमिश्नर अमित सैनी, अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। क्रेन की मदद से मोनोरेल से यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।

बारिश से हाहाकार, अब तक 14 मौतें

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • नांदेड़ में बादल फटने के बाद आई बाढ़ में 8 लोगों की मौत हो गई।
  • अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों की जान गई।
  • सैकड़ों लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से सुरक्षित निकाला गया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से अपील की है कि अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं, ऐसे में सभी लोग सतर्क रहें और घर से बाहर निकलने से बचें।

रेलवे पर असर

बारिश के चलते ट्रैक पर पानी भरने से मध्य रेलवे ने 7 जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है ताकि यात्रियों को ज्यादा दिक्कत न हो।


ब्यूरो रिपोर्ट : आकाश ढाके

अपने आसपास की खबरों / विज्ञापन / प्रमोशन के लिए संपर्क करें +919654663551


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading