
“पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा का वारिस बना दुष्कर्म का दोषी, फार्महाउस पर घरेलू सहायिका से की थी हैवानियत, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद”
हाइलाइट्स:
- पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को विशेष अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
- 48 वर्षीय घरेलू सहायिका से फार्महाउस और घर में किया था दुष्कर्म
- पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डराता रहा
- केस में 26 गवाह, 180 दस्तावेज और 1632 पन्नों का आरोपपत्र
- जर्मनी से लौटते वक्त बंगलूरू एयरपोर्ट पर हुई थी गिरफ्तारी
- लोकसभा चुनाव से पहले वायरल हुआ था अश्लील वीडियो
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को आखिरकार उसके घिनौने अपराधों की सजा मिल गई है। कर्नाटक की विशेष अदालत ने मंगलवार को रेवन्ना को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने यह फैसला 48 वर्षीय घरेलू सहायिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में सुनाया, जिसने सत्ता और रसूख के सामने भी हार नहीं मानी।
पीड़िता ने बताया था कि 2021 में हासन जिले के गन्निकाडा फार्महाउस और बंगलूरू स्थित घर में रेवन्ना ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। यही नहीं, उसने इन घिनौने कृत्यों को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने पर मजबूर करता रहा।
अदालत के जज संतोष गजानन भट्ट ने फैसले में कहा कि इस मामले में मिले सबूत और गवाह पूरी तरह रेवन्ना को दोषी साबित करते हैं। विशेष सरकारी वकील अशोक नायक ने बताया कि केस में 26 गवाहों के बयान लिए गए और 180 दस्तावेज पेश किए गए। पीड़िता का खुद का बयान सबसे निर्णायक सबूत बना।
सितंबर 2024 में एसआईटी द्वारा दाखिल 1,632 पन्नों के आरोपपत्र में कुल 113 गवाहों की गवाही शामिल थी।
इस केस ने तब बड़ा मोड़ लिया जब 2024 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले रेवन्ना से जुड़ा एक अश्लील वीडियो पेनड्राइव में लीक हो गया। ये क्लिप्स सोशल मीडिया और स्थानीय नेटवर्क पर वायरल हो गईं, जिससे पूरे हासन जिले में बवाल मच गया।
इसके बाद 31 मई 2024 को रेवन्ना को जर्मनी से लौटते वक्त बंगलूरू एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। एसआईटी ने उसे होलेनरसीपुरा टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज केस में हिरासत में लिया।
लोकसभा चुनाव में रेवन्ना को हार का सामना करना पड़ा और जैसे ही उसके आपराधिक कारनामे सामने आए, जेडीएस ने उसे पार्टी से सस्पेंड कर दिया।
कभी देवगौड़ा परिवार का राजनीतिक वारिस माने जाने वाला रेवन्ना, अब एक सजायाफ्ता अपराधी बन चुका है। और सबसे बड़ी बात, वो महिला जीत गई, जिसने अपने साथ हुई दरिंदगी को उजागर करने की हिम्मत दिखाई।
न्याय देर से मिला, लेकिन मिला ज़रूर… और इस बार सत्ता हार गई, साहस जीत गया।
खबरों के लिए संपर्क करें : +919654663551
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
One comment
Pingback: Tree plantation on both sides of encroached roads cleared