रिपोर्ट : जीशान आलम | रायबरेली, यूपी : एक ओर यूपी सरकार चला रही है ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसा पर्यावरण बचाने का अभियान…
और दूसरी ओर उसी यूपी में जंगलों का सरेआम कत्ल हो रहा है।
जी हां, रायबरेली में विशाल वन क्षेत्र को लकड़ी माफिया बेरहमी से काट रहे हैं… और प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।
रायबरेली जिले के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में सिरसा पुल के पास स्थित कृषि रक्षा वन समिति का विशाल जंगल…
जहां बीते कुछ सप्ताहों से ठेकेदारों ने पेड़ों की अवैध कटाई का धंधा छेड़ रखा है।
बेशकीमती सैकड़ों साल पुराने पेड़ रातों-रात काटे जा रहे हैं और प्रशासन को भनक तक नहीं!

डाकिया चौराहे के पास के इस जंगल से अब तक करीब 500 से ज्यादा कीमती पेड़ काटे जा चुके हैं।
यह वही जंगल है, जहां पहले भी लकड़ी कटाई को लेकर तीन हत्याएं हो चुकी हैं।
लेकिन नतीजा? कोई सख्त कदम नहीं… कोई ठोस कार्रवाई नहीं।
सवाल यह है कि क्या योगी सरकार का अभियान सिर्फ कागजों में रह गया है?
या रायबरेली में माफिया और ठेकेदारों को खुली छूट दे दी गई है?
कागजों पर पेड़ बचाने की मुहिम चल रही है…
जमीन पर जंगल उजड़ रहे हैं।
और सबसे बड़ी बात — यह सब हो रहा है प्रशासन की नाक के नीचे!
अब देखना यह है कि इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासन जागता है या फिर जंगलों को ऐसे ही बर्बाद होने देता है।
खबर 24 एक्सप्रेस की नजर इस पूरे मामले पर बनी रहेगी।
देखते रहिए — नई सोच, नया भारत।
राययबरेली से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए जीशान आलम की रिपोर्ट
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
2 comments
Pingback: Maharashtra's serial killer was killing women in Jalgaon in this way
Pingback: Now secret deeds will not work in Raebareli, Khabar 24 Express