Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / होटल में इस हाल में रंगेहाथ पकड़ी पत्नी, प्रेमी बिना कपड़े के सड़क पर भागा, हापुड़ के सिंभावली की घटना

होटल में इस हाल में रंगेहाथ पकड़ी पत्नी, प्रेमी बिना कपड़े के सड़क पर भागा, हापुड़ के सिंभावली की घटना

पत्नी पकड़ी गई प्रेमी संग होटल में
प्रेमी नंगा भागा हाईवे पर

“उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक पति जब अपनी पत्नी पर शक के चलते होटल पहुंचा, तो जो देखा, उससे उसके होश उड़ गए।”

पत्नी अपने पति को दे रही थी धोखा। फिर पति ने किया पत्नी का पीछा और इसके बाद होटल में जो हुआ, उसे देखकर पति के होश उड़ गए।
पत्नी अपने प्रेमी के साथ होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिली। जैसे ही पति और उसके परिजन कमरे में घुसे, प्रेमी नंगे ही भाग निकला और हाईवे पर दौड़ता रहा।
घटना सिंभावली थाना क्षेत्र की है। मामला गुरुवार का है। पति ने अब एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि पत्नी अब उसकी हत्या करने की धमकी दे रही है। और कह रही है कि शव के टुकड़े करके नीले ड्रम में भर देगी।

हरियाणा के फरीदाबाद निवासी युवक का निकाह गढ़ क्षेत्र की युवती से हुआ था। गुरुवार को पत्नी मायके जाने की बात कहकर निकली, लेकिन पति को उस पर शक था। पति ने अपने रिश्तेदारों के साथ उसका पीछा किया और होटल तक पहुंच गया।

जैसे ही उन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवाया, अंदर का नजारा देखकर सब हैरान रह गए। पत्नी अपने आशिक के साथ बिना कपड़ों के हालत में थी। पत्नी तो बाथरूम में जा छुपी, लेकिन प्रेमी को जब पकड़ने की कोशिश की गई तो वह नग्न हालत में ही कमरे से भाग खड़ा हुआ।

होटल की सीढ़ियों से भागता हुआ युवक बिना कपड़ों के हाईवे पर पहुंचा और वहां से सर्विस रोड होते हुए खेतों की तरफ भाग गया। पति और उसके परिजन उसका वीडियो बनाते रहे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

इस घटना से आहत पति शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचा और बताया कि उसकी पत्नी उसकी हत्या की धमकी दे रही है। पति का कहना है कि पत्नी ने पहले ही ससुराल पक्ष पर केस कर रखा है और अब वह उसे खत्म करना चाहती है।

पति ने आरोप लगाया कि उसकी जान को खतरा है। उसने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एसपी ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि पति ने शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं महिला ने भी उस युवक के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके साथ वह होटल में पकड़ी गई थी। उस युवक के खिलाफ भी केस दर्ज किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस जांच कर रही है, लेकिन इस घटना ने रिश्तों की हकीकत को एक बार फिर सामने लाकर खड़ा कर दिया है। सवाल यह है कि जब भरोसा ही टूट जाए, तो रिश्तों की नींव कितनी देर टिक पाएगी?

यह थी हापुड़ से हमारे संवाददाता की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट। ऐसी ही और बड़ी और सच्ची खबरों के लिए जुड़े रहिए खबर 24 एक्सप्रेस के साथ।
नयी सोच, नया भारत।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading