Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारी वालों के लिए ये खबर जानना बेहद जरूरी है

डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारी वालों के लिए ये खबर जानना बेहद जरूरी है

सिर्फ रोज़ चलने से घट सकता है कैंसर, डायबिटीज और हार्ट अटैक का खतरा! लांसेट की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

भारत समेत पूरी दुनिया में पिछले कुछ वर्षों में क्रोनिक बीमारियों का खतरा तेज़ी से बढ़ा है। डायबिटीज, कैंसर और ह्रदयरोग जैसी बीमारियों ने लाखों लोगों को अपनी चपेट में लिया है। लेकिन इसी बीच एक राहत भरी रिपोर्ट सामने आई है।
प्रसिद्ध मेडिकल जर्नल लांसेट में प्रकाशित एक ताज़ा रिसर्च के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति रोजाना सिर्फ 7000 कदम चलता है, तो वह कई गंभीर बीमारियों से खुद को बचा सकता है।
जी हां, सिर्फ 7000 कदम! यानी करीब 45 से 60 मिनट की वॉक।

रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि रोजाना सीमित मगर नियमित रूप से चलने से शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग बेहतर तरीके से काम करने लगते हैं। खासकर शुगर यानी डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियों पर इसका बहुत बड़ा असर पड़ता है।

लांसेट की रिपोर्ट बताती है कि रोजाना लगभग 7000 कदम चलने वाले लोगों में हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज़ का खतरा 25 से 30 प्रतिशत तक कम पाया गया है।
इतना ही नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के मामलों में भी इस आदत का सकारात्मक असर देखा गया है।

जब हम चलते हैं, तो हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज़ होता है। यानी शरीर कैलोरी को तेज़ी से जलाने लगता है। इससे वजन नियंत्रण में रहता है और इंसुलिन बेहतर काम करता है।
डॉक्टर्स के मुताबिक, वॉकिंग से ह्रदय को ब्लड पंप करने में मदद मिलती है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और दिल की धमनियां साफ रहती हैं।

“चलने से शरीर में ‘हैप्पी हार्मोन’ यानी एंडॉरफिन भी रिलीज़ होता है, जो मानसिक तनाव को कम करता है। तनाव और डिप्रेशन भी कई बार शुगर और हार्ट डिजीज का कारण बनते हैं।”

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने भी स्वास्थ्य लाभ के लिए रोज़ाना शारीरिक गतिविधियों पर ज़ोर दिया है। WHO के अनुसार:

  • हर वयस्क को हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की मध्यम एक्सरसाइज
    या
  • 75 मिनट की तेज़ एक्सरसाइज करनी चाहिए

यह एक्सरसाइज किसी भी रूप में हो सकती है — जैसे टहलना, तेज़ चलना, दौड़ना, साइकलिंग या तैरना। WHO का मानना है कि इस तरह की आदतें लंबे समय तक जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाती हैं।

ब्रुनेई यूनिवर्सिटी, लंदन के हेल्थ रिसर्चर डॉ. डेनियल बेली का कहना है कि 5000 से 7000 कदम एक अधिक यथार्थवादी और टिकाऊ लक्ष्य है। यह आम लोगों के लिए achievable है और लंबे समय तक बना रहता है।

शारीरिक रूप से सक्रिय न होना यानी sedentary lifestyle आज के युवाओं और बच्चों में भी चिंता का विषय बन चुका है। भारत में “स्टेट ऑफ स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एक्टिविटी” नाम की रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि ज्यादातर वयस्क और किशोर WHO के तय मानकों से भी कम सक्रिय हैं।

नतीजा — वजन बढ़ना, शुगर का खतरा, ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव, हार्ट स्ट्रोक और यहां तक कि कुछ मामलों में कैंसर का खतरा भी।

रोजाना चलना सबसे आसान, सस्ता और असरदार तरीका है खुद को स्वस्थ रखने का। कोई जिम, कोई मशीन, कोई कोच नहीं चाहिए — सिर्फ थोड़ी सी जगह और आपके अंदर की ताकत।

तो अगर आप भी चाहते हैं खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखना, तो आज से ही वॉकिंग को अपनाएं। याद रखिए, सिर्फ 7000 कदम चलना आपके जीवन को लंबा और बेहतर बना सकता है।

Bureau Report : Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading