Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / आपकी थाली में ज़हर परोसा जा रहा है? सब्ज़ियों और फलों में छिपा ‘साइलेंट किलर’

आपकी थाली में ज़हर परोसा जा रहा है? सब्ज़ियों और फलों में छिपा ‘साइलेंट किलर’

“हरी सब्जी के नाम पर
कहीं आप जहर तो नहीं खा रहे”

“देश की रसोई में रोज़ पक रहा है ज़हर! जो सब्ज़ी हम सेहत के लिए खा रहे हैं, वही धीरे-धीरे हमें बीमार बना रही है।”

क्या आपको एक दम चमकदार, हरी भरे फल सब्जी पसंद हैं?
तो ये खबर आपके लिए बेहद ही जरूरी है।
भारत में हर दिन लाखों टन फल और सब्ज़ियां खपत होती हैं। लेकिन इनमें से बड़ी संख्या में ऐसी सब्जियां और फल शामिल हैं जिन्हें तेज़ी से पकाने, दिखने में चमकदार बनाने और लंबे समय तक ताज़ा रखने के लिए ज़हरीले केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है।
और आप खुद भी जब सब्जी वाले भईया या सब्जी वाली दीदी या आंटी के पास जाते हैं तो चमकदार बहुत ज्यादा ताजा दिखने वाली सब्जी या फल ही लेते हैं।क्योंकि आपको तो चमकदार चीजें पसंद हैं, लेकिन आप ये नहीं जानते कि हर चमकदार चीज फायदा नहीं नुकसान पहुंचा सकती है।

आपको जानना जरूरी है कि ये सेहत के लिए क्यों खतरनाक हैं।
क्योंकि इनको जल्दी पकाने या चमक बढ़ाने के लिए खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल होता है। सबसे ज्यादा कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल होता है
ये वही रसायन है जिसका उपयोग आमतौर पर फल जैसे आम, केला और पपीता को जल्द पकाने में किया जाता है। इस केमिकल को खाने से शरीर में न्यूरोलॉजिकल डैमेज, सांस लेने में तकलीफ और कैंसर तक का खतरा बढ़ सकता है।
इसके अलावा सब्जियों को ताज़ा दिखाने के लिए अक्सर मैलाथियॉन और डीडीटी जैसे कीटनाशकों का इस्तेमाल होता है, जो सीधे हमारे खून में पहुंचकर लिवर और किडनी पर असर डालते हैं।

AIIMS और ICMR की रिपोर्ट्स कहती हैं कि कैंसर के मामले तेजी से बढ़ने के पीछे इन जहरीले रसायनों का अहम रोल है।

अब सवाल उठता है — क्या करें?

  1. सब्जियों और फलों को हमेशा कम से कम 30 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें
  2. खाने से पहले एक बार अच्छे से धोना ज़रूरी है
  3. हो सके तो छिलका हटाकर ही उपयोग करें
  4. लोकल ऑर्गेनिक उत्पादों को प्राथमिकता दें

अब आपको बता दें कि ये जानकारी आपके लिए क्यों ज़रूरी है?
क्योंकि हम जो खाते हैं, वही बनते हैं। और अगर हम ज़हर खा रहे हैं, तो बीमारियां हमारी किस्मत नहीं, हमारी लापरवाही बन जाती हैं।

क्या आपने कभी सोचा कि आपकी प्लेट में सलाद के साथ जहर भी परोसा जा रहा है? अब समय है जागने का।
सेहत के दुश्मनों को पहचानिए और अपने खान-पान को ज़िम्मेदारी से चुनिए।


देखते रहिए, खबर 24 एक्सप्रेस — नई सोच, नया भारत।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading