
लाइक्स व्यूज पाने के लिए इंसान आज इतना गिर गया है कि वो न तो धर्मस्थलों को ही छोड़ रहा है और न भगवान को, यहां तक कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का ऐसा वीडियो बना डाला कि जिसे देखकर कोई भी कहेगा कि हम गुलाम ही अच्छे थे।
- इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ महात्मा गांधी का डांस करता हुआ वीडियो
- वीडियो में दिखी AI-मॉर्फिंग और डीपफेक तकनीक की झलक
- सोशल मीडिया पर व्यूज़ के लिए देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़
- गांधी को बना दिया मीम – ये सिर्फ कंटेंट नहीं, राष्ट्रपिता का अपमान
- मामला गंभीर, हो सकती है कड़ी कानूनी कार्रवाई
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा एक वीडियो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को एक फिल्मी गाने पर डांस करते हुए दिखाया गया है। यह क्लिप इंस्टाग्राम अकाउंट Gossip_music_247 से शेयर की गई है।
देखने में यह वीडियो AI मॉर्फिंग और डीपफेक तकनीक से बनाया गया प्रतीत होता है, जिसमें किसी डांसर के शरीर पर महात्मा गांधी का चेहरा लगाया गया है।
इस तरह की प्रस्तुति न केवल बेहद आपत्तिजनक है, बल्कि यह भारत के इतिहास, संविधान और स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों का अपमान भी है।
सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में कुछ कंटेंट क्रिएटर्स अब हर सीमा लांघने लगे हैं। इस बार उन्होंने उस शख्सियत को निशाना बनाया है, जिसने हमें आज़ादी दिलाने के लिए जीवन न्योछावर कर दिया।
ये है वो वीडियो 👇
क्या है कानून?
ऐसे मामलों में कई धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है:
- BNS धारा 153A: सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाले कृत्यों पर कार्रवाई।
- BNS धारा 295A: धार्मिक या ऐतिहासिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर सज़ा।
- BNS धारा 500 (मानहानि): प्रतिष्ठित व्यक्तित्व की छवि को नुकसान पहुंचाने पर।
- आईटी अधिनियम 2008: मॉर्फिंग/डीपफेक के तहत साइबर अपराध माना जाएगा।
खबर 24 एक्सप्रेस की मांग
- साइबर सेल तुरंत इस अकाउंट Gossip_music_247 को ट्रैक कर कानूनी कार्रवाई करे
- इंस्टाग्राम और मेटा को यह वीडियो हटाकर संबंधित अकाउंट को सस्पेंड करना चाहिए
- एफआईआर दर्ज कर वीडियो बनाने और अपलोड करने वालों को सख्त सज़ा दी जाए
हमारी बात
महात्मा गांधी केवल एक नाम नहीं हैं।
वो एक विचार हैं, एक सिद्धांत हैं – जो भारत की आत्मा में बसते हैं।
गांधी को ट्रेंडिंग मीम में बदलना हमारी सांस्कृतिक और संवैधानिक चेतना की हार है।
हम यह वीडियो नहीं दिखा सकते, लेकिन हमारे पास उपलब्ध कुछ स्क्रीनशॉट्स इस मामले की गंभीरता को साफ दर्शाते हैं।
क्या आप भी आहत हैं?
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7