
लेस्बियन निकली सोनम, नौकर के अलावा इस लड़की से भी थे गंदे रिश्ते?
राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोजाना नए नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक और खुलासा हुआ है कि सोनम रघुवंशी के प्रेमी राजा के अलावा इस लड़की से भी गंदा रिश्ता था। सोशल मीडिया पर इस बारे में जमकर खबर फैल रही है।
लोग बोल रहे हैं नौकर के अलावा भी सोनम के महिलाओं के साथ भी रिश्ते थे, पति को मारने वाली के न जाने क्या क्या काले कारनामे सामने आएंगे।
इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अब लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। गुरुवार को मेघालय कोर्ट ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह की पुलिस हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी है, जबकि तीन अन्य आरोपियों- आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद-को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
इस केस की जांच के बीच अब एक ज्योतिषाचार्य अजय दुबे के खुलासे ने सनसनी फैला दी है। उन्होंने दावा किया है कि सोनम के समलैंगिक संबंध हो सकते हैं और इस हत्या की साजिश में एक और महिला भी शामिल हो सकती है।
राजा रघुवंशी के परिवार का कहना है कि वे वर्षों से ज्योतिषाचार्य अजय दुबे की सलाह लेते आए हैं, और उनकी ज्यादातर भविष्यवाणियां अब तक सच साबित हुई हैं। राजा की हत्या के बाद परिवार ने फिर से अजय दुबे से संपर्क किया, जिन्होंने सोनम की कुंडली और अतीत से जुड़े कुछ चौंकाने वाले तथ्य बताए।
ज्योतिषाचार्य अजय दुबे ने कहा कि सोनम की कुंडली में संकेत हैं कि वह लड़कियों में भी रुचि रख सकती है, और हत्या की साजिश में शामिल दूसरी महिला उसकी सहेली हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि सोनम के उस महिला से समलैंगिक संबंध हो सकते हैं। इस महिला की पहचान जल्द होने का दावा भी पंडित अजय दुबे ने किया है।

गोविंद ने सोनम के लेस्बियन होने और किसी लड़की के साथ उसका समलैंगिक संबंध होने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि ऐसी कोई बात नहीं है, वह अधिकतर समय ऑफिस में ही रहती थी। इस तरह की अफवाह फैलाने वालों मेरी रिक्वेस्ट है कि ऐसी बात ना करें। जो भी हो सत्यता का परिचय दें। हम भी सत्य का साथ दे रहे हैं और पूरा भारत देश भी सत्य का साथ दे रहा है। इन चीजों को गलत वे में ना लेकर जाएं। सत्य जो भी हो आप सामने रखें, ताकि केस को लड़ने में आसानी हो।
गौरतलब है कि मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की 23 मई को साजिशन की गई हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और कुशवाह के तीन दोस्तों-विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया गया है।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मेघालय में हनीमून के दौरान 23 मई को लापता हो गए थे। 2 जून को उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (चेरापूंजी) में एक झरने के पास गहरी खाई में पड़ा मिला था। राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय के लिए रवाना हुए थे।
Bureau Report : Khabar 24 Express
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express
One comment
Pingback: Atul Malikram Exclusive Article, Atul Malikram News