Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Crime / Maharashtra में 10 रुपये की सिगरेट के लिए 17 साल के लड़के ने की 55 साल की महिला की हत्या

Maharashtra में 10 रुपये की सिगरेट के लिए 17 साल के लड़के ने की 55 साल की महिला की हत्या

उधार सिगरेट न देने पर,
17 साल के लड़के ने महिला को मार डाला

क्या एक 10 रुपए की सिगरेट किसी की जान से भी ज्यादा कीमती हो सकती है क्या?
10 रुपए की सिगरेट के लिए क्या कोई 17 साल का बच्चा इतना हैवान बन सकता है कि किसी की जान तक ले ले?
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के राजुरा शहर से एक चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने सिगरेट उधार न देने पर गुस्से में आकर एक 55 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी।

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के राजुरा शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां रमाबाई नगर इलाके में 17 वर्षीय एक नाबालिग ने 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका ने आरोपी लड़के को उधार सिगरेट देने से मना कर दिया था। जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। यह वारदात 15 जून की सुबह की है।

महिला का नाम कविता रायपूरे था, जो रमाबाई नगर में अकेली रहती थीं और अपनी रोज़ी-रोटी के लिए घर से ही किराना की छोटी दुकान चलाती थीं। आरोपी लड़का अकसर उसकी दुकान से सामान और सिगरेट उधार लेता था, जिससे करीब ₹1,000 का बकाया हो गया था। जब उसने फिर से सिगरेट मांगी और कविता रायपूरे ने सख्ती से मना कर दिया, तो वह आपा खो बैठा।

सूत्रों के मुताबिक, 15 जून की सुबह जब दुकान पर कोई और ग्राहक नहीं था, उसी वक्त लड़के ने दुकान में रखा हुआ कोयता यानी तेजधार हथियार उठाया और महिला पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। कविता रायपूरे की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

पुलिस को वारदात के बाद घटनास्थल से खून से सना कोयता और कुछ फुटेज मिले, जिससे जांच की दिशा तय हुई। आरोपी करीब 5 दिन तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा लेकिन आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

17 वर्षीय लड़के का इतनी निर्ममता से हत्या करना समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े करता है कि आखिर किशोरों में यह हिंसा और असहिष्णुता क्यों बढ़ रही है?

छोटे दुकानदारों पर उधारी का बोझ अक्सर उनके लिए आर्थिक संकट बन जाता है। लेकिन जब वे मना करते हैं, तो उन्हें जान से मार देने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है।

कविता रायपूरे जैसी अकेली महिलाओं को सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर ज्यादा सुरक्षा की ज़रूरत है, खासकर जब वे अपना व्यापार खुद चला रही हों।

पुलिस ने नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने महिला को न्याय दिलाने और नाबालिग अपराधों पर सख्त नियंत्रण की मांग की है।

सिर्फ ₹10 की सिगरेट के लिए एक महिला की जान ले ली गई। यह घटना बताती है कि आज समाज में गुस्सा, असहिष्णुता और कानून का डर खत्म होता जा रहा है। इससे यह भी ज़ाहिर होता है कि नाबालिगों के लिए काउंसलिंग, सामाजिक मार्गदर्शन और शिक्षा बेहद ज़रूरी है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Bureau Report : Akash Dhake


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading