Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Crime / बुलंदशहर की कलयुगी बेटी ने प्रेमी के लिए पूरे परिवार को पिलाया जहर, इसके बाद जो हुआ

बुलंदशहर की कलयुगी बेटी ने प्रेमी के लिए पूरे परिवार को पिलाया जहर, इसके बाद जो हुआ

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश : 19 जून 2025 : आज का दौर जितनी तेज़ी से तकनीकी और भौतिक रूप से आगे बढ़ रहा है, उतनी ही तेज़ी से रिश्तों की गरिमा, मां-बाप का सम्मान और पारिवारिक मूल्यों का क्षरण भी हो रहा है।

आजकल के कुछ बच्चे अपने मां-बाप के प्यार, दुलार और त्याग को भूलकर चंद दिनों के रिश्तों के लिए उन्हें ही धोखा देने लगे हैं। वो मां-बाप जो अपनी पूरी जिंदगी बच्चों की परवरिश, शिक्षा और भविष्य के लिए कुर्बान कर देते हैं, उन्हीं के बच्चे आज उनका विश्वास तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

कई बार यह धोखा केवल भावनात्मक नहीं बल्कि जानलेवा भी हो जाता है।
हम आज आपको एक ऐसी ही रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना बताने जा रहे हैं, जहां एक बेटी ने अपने प्रेमी के कहने पर अपने पूरे परिवार को मौत की नींद सुलाने का फैसला कर लिया था।


18 वर्षीय बेटी बनी कातिल, प्यार ने छीनी इंसानियत

बता दें कि बुलंदशहर के कोतवाली जहांगीराबाद में एक मध्यमवर्गीय परिवार में रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती, आशा (काल्पनिक नाम), 12वीं की छात्रा थी। कुछ समय पहले उसका एक युवक से प्रेम संबंध बना। प्रेमी ने धीरे-धीरे उस पर ऐसा मानसिक दबाव बनाया कि वह सही-गलत की पहचान खो बैठी।

प्रेमी ने एक दिन उसे फोन पर संदेश भेजा –

“अगर मुझसे सच्चा प्यार है तो अपने परिवार को खत्म कर दो, तभी हम साथ रह पाएंगे।”

भावनात्मक रूप से कमजोर हो चुकी आशा ने इस बात को ही सच्चे प्रेम का इम्तिहान समझ लिया।


साजिश: दूध में मिलाया गया स्लो प्वाइजन

रात के खाने के बाद आशा ने परिवार के चारों सदस्यों—माता, पिता और दो छोटे भाई-बहनों—को दूध में मिलाकर स्लो प्वाइजन दे दिया। यह एक ऐसा ज़हर था जो शरीर में धीरे-धीरे असर करता है।

थोड़ी ही देर में सबकी हालत बिगड़ने लगी—उल्टी, चक्कर, बेहोशी…


पिता की सतर्कता बनी भगवान का रूप

पिता प्रवीण कुमार को जैसे ही अनहोनी का आभास हुआ, उन्होंने तुरंत दूध की जांच की और बेटी के कमरे से संदेहजनक पैकेट भी बरामद किया।

उन्होंने बिना देर किए सभी को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि यह स्लो पॉयजन का असर है और ज़रा सी देर होती तो जान बचाना मुश्किल हो जाता।


मोबाइल चैट्स ने खोला राज

पुलिस ने बेटी का मोबाइल जब्त किया तो उसमें प्रेमी के कई ऐसे संदेश मिले जो साफ संकेत दे रहे थे कि यह पूरी साजिश पूर्व नियोजित थी।
बेटी ने पूछताछ में सारा जुर्म कबूल कर लिया है। अब पुलिस प्रेमी की तलाश में जुटी हुई है।


इस मामले पर पुलिस का रुख

स्थानीय पुलिस अधिकारी के मुताबिक,

“यह घटना ना सिर्फ आपराधिक है, बल्कि सामाजिक रूप से भी बहुत बड़ी चेतावनी है। आजकल के बच्चे सोशल मीडिया और झूठे रिश्तों के जाल में फंसकर अपने ही परिजनों के दुश्मन बन रहे हैं।”


एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की चेतावनी

यह घटना कोई अकेली नहीं है।
ऐसी कहानियाँ आज देशभर में पनप रही हैं, जिनमें झूठे प्रेम का बहाना बनाकर मासूम और भोले युवाओं को परिवार विरोधी, यहां तक कि हत्यारी सोच की ओर मोड़ा जा रहा है।
सवाल सिर्फ कानून का नहीं, संस्कारों का है, सोच का है, शिक्षा का है।


बच्चों के लिए :

“प्यार आंख बंद कर नहीं, समझदारी से किया जाता है।
लेकिन उस प्यार में इतना भी अंधा मत बनो कि
जिन आंखों ने तुम्हें दुनिया दिखाई,
उन्हीं को हमेशा के लिए बंद करने की सोच बैठो।”
“मां-बाप की गोद से बड़ी कोई जन्नत नहीं होती
और उनके त्याग से गहरी कोई मोहब्बत नहीं होती।
अगर किसी को दिल से चाहना है,
तो पहले उन्हें चाहो—जो तुम्हारे लिए जीते हैं!”
तुम्हारे लिए दिन रात मरते हैं,
सिर्फ तुम्हारा भला सोचते हैं।
तुम जीवन में कुछ बन जाओ,
भगवान के आगे बस यही दुआ करते हैं।”

बच्चों से हमारी अपील :

अगर तुम जीवन में कुछ बन जाते हो तो इसमें मां बाप के ऊपर कोई एहसान नहीं है। वो सिर्फ तुम्हारे भले के लिए करते हैं ताकि तुम इतना काबिल हो जाओ कि तुम्हें किसी के सामने भीख न मांगनी पड़े। तुम खुद पैसे कमाकर अपना पेट भर सको और भविष्य में तुम अपने परिवार के लिए कुछ कर सको। जीवन भी तुम्हारा है, सोच भी तुम्हारी है। बस याद रखना कि मां बाप का विश्वास तुम्हारा नहीं है। जिस दिन उनका विश्वास टूटा समझो कि उनका संसार टूटा।


🙏 समाज से हमारी अपील:

बच्चों को सिर्फ शिक्षित नहीं, संवेदनशील और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाना ज़रूरी है।
माता-पिता को भी चाहिए कि वो बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें, उनका मनोबल बढ़ाएं, और उनके बदलावों को समय रहते समझें।


आर्टिकल : मनीष कुमार अंकुर


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe