Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / ग्राम अहमदपुर टांडा की हालत देखिए, ग्रामवासियों ने लगाया धर्म देखकर काम करने का आरोप

ग्राम अहमदपुर टांडा की हालत देखिए, ग्रामवासियों ने लगाया धर्म देखकर काम करने का आरोप

बुलंदशहर जिले के गांव अहमदनगर टांडा में नाली का गंदा पानी गलियों में जमा हो गया है। यहां तक कि मंदिर के सामने भी नालियों का गंदा पानी जमा है, जिससे यहां रहने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को आने जाने में समस्या हो रही है।
गांव वाले आरोप लगा रहे हैं कि केवल मुस्लिम आबादी में काम हो रहा है लेकिन जहां हिन्दू आबादी है वहां काम नहीं हो रहा है।

हमने इन आरोपों की पड़ताल के लिए सीधे ग्राम प्रधान यामीन खान से बात की तो उन्होंने उल्टा आरोप गांव वालों पर ही लगा दिया। उन्होंने कहा कि गांव वालों ने जानबूझकर इस पानी को रोका है। वहीं उन्होंने कहा कि उन्हें फंड भी नहीं मिल रहा है जिससे की कार्य में तेजी लाई जा सके फिर भी वे कार्य करवा रहे हैं।

ग्राम प्रधान यामीन खान ने हमें कार्य की तस्वीरें भी भेजी लेकिन जो जगह ग्रामवासियों द्वारा बताई जा रही है प्रधान ने उसकी तस्वीरें हमें नहीं भेजी, बस ये बताया कि वहां अब गंदा पानी नहीं जमा है। लेकिन आप जो तस्वीरें देख पा रहे हैं उन्हें देखकर साफ लग रहा है कि नालियों का गंदा पानी काफी दिनों से रास्तों पर जमा है। वहीं मंदिर भी है जिससे लोगों को पूजा पाठ करने में भी समस्या आ रही है।

अगर प्रशासन की ओर से ग्राम प्रधान को फंड नहीं मिल रहा है तो इस बात की पड़ताल भी हम करेंगे जिससे कि फंड आए और गांव का विकास हो सके।

वहीं गांव वालों ने यह भी आरोप लगाए कि यामीन खान पिछले 5 सालों से प्रधान हैं लेकिन गांव में न तो ठीक से नालियां ही बनी हैं और न ही ठीक से साफ सफाई का काम होता है। आरोप यह भी लग रहे हैं कि यामीन खान धर्म देखकर काम करवा रहे हैं।
लोगों ने तो यहां तक भी आरोप लगाए कि ग्राम प्रधान गांव में कम और दिल्ली में ज्यादा रहते हैं। क्योंकि दिल्ली में इनका लकड़ी का कारोबार है। जब ये दिल्ली में रहेंगे तो गांव को कौन देखेगा?

वहीं लोगों का यह भी कहना है कि अगर गांव में धर्म देखकर काम हुआ तो वे इस बात की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करने वाले हैं।

दूसरी ओर ग्राम प्रधान यामीन खान ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए उल्टा गांव वालों पर ही आरोप लगा दिए।

खैर जो भी हो साफ सफाई जरूरी है इस तरह नालियों में जमा गंदा पानी और कीचड़ लोगों को बीमार करने का काम करता है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe