
बता दें कि यह बयान उन्होंने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया। बावनकुले ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने ‘विकसित महाराष्ट्र’ का जो संकल्प तैयार किया है, उसे पूरा करने के लिए अगले 9 साल तक उनके नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘देवेंद्र फडणवीस 2034 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे क्योंकि उन्होंने ‘विकसित महाराष्ट्र’ का रोडमैप तैयार किया है। वह महाराष्ट्र के अब तक के सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री हैं।
चंद्रशेखर बावनकुले ने महाराष्ट्र की लंबे समय तक चलने वाली विकास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि फडणवीस की निरंतर नेतृत्व क्षमता उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में केंद्र में और फडणवीस के रूप में राज्य में दोहरे इंजन की सरकार है। इस दोहरे नेतृत्व से महाराष्ट्र एक विकसित राज्य बनेगा।
उन्होंने पार्टी और राज्य के लोगों से एकजुट होकर फडणवीस के नेतृत्व में आगे बढ़ने का आह्वान किया। बावनकुले बोले, “हमें एकजुट होकर फडणवीस के पीछे खड़ा रहना चाहिए ताकि यह सपना साकार हो सके।
जब पत्रकारों ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बावनकुले की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया मांगी, तो शिंदे ने संक्षिप्त रूप से कहा, ‘शुभकामनाएं।
वहीं बावनकुले की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के नेता रामदास कदम ने कहा, ‘अगर फडणवीस 2080 तक भी मुख्यमंत्री बने रहते हैं, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है’ हमारी शुभकामनाएं फडणवीस, बावनकुले और एकनाथ शिंदे- तीनों के साथ हैं। हम सब साथ हैं. कोई भी अगर हमारे बीच फूट डालने की कोशिश करता है तो वह सफल नहीं होगा।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7