Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Nagpur Riots: नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान पुलिस की गिरफ्त में

Nagpur Riots: नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान पुलिस की गिरफ्त में

महाराष्ट्र के नागपुर में भड़की हिंसा के पीछे मास्टरमाइंड को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। नागपुर के महाल इलाके में तोड़फोड़ के बाद आगजनी हुई थी। इसके बाद सीएम फडणवीस ने पुलिस को कड़े कदम उठाने के लिए कहा था। पुलिस ने जिस शख्स को अरेस्ट किया है। उसका नाम फहीम शमीम खान है। यह भी सामने आया है कि नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड के तौर गिरफ्तार किए फहीम खान ने 2024 में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। नागपुर में 17 मार्च को हिंसा भड़की थी। तब यह माना गया था कि हिंसा औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए तनाव के बाद हुई लेकिन नागपुर के पुलिस आयुक्त ने कहा था कि एक फोटो जलाने के बाद यह घटना हुई।

नागपुर शहर पुलिस ने हिंसा और दंगे के मास्टरमाइंड फहीम खान को अरेस्ट करने के बा बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 21 मार्च तक के लिए फहीम खान को पुलिस कस्टडी में भेज दिया। जानकारी के अनुसार फहीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) का स्थानीय नेता है। जिसकी पहचान 17 मार्च को शहर में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के कथित मास्टरमाइंड के रूप में की गई है, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। खान का नाम गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में जोड़ा गया है। इससे पहले दिन में पुलिस ने उनकी तस्वीर जारी की थी और एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें हिंसा भड़कने से कुछ क्षण पहले खान कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दे रहा था।

नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड के तौर अरेस्ट फहीद खान की उम्र 38 साल है। वह एमडीपी के शहर अध्यक्ष है। खान यशोधरा नगर में संजय बाग कॉलोनी के निवासी है। नागपुर में भड़की हिंसा में पथराव होने से 34 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। आरएसएस मुख्यालय से कुछ दूरी पर हुई हिंसा पर सीएम फडणवीस ने कड़ा संज्ञान लिया था। नागपुर के हिंसा के बाद अभी भी कुछ थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

फहीम खान की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है कि उसने ही 50-60 लोगों को हिंसा के लिए बुलाया था। इतना ही नहीं आरोप है कि एक महिला पुलिस अधिकारी को फहीम खान ने ही गलत तरीके से छुआ था। पुलिस ने नागपुर हिंसा के मामले दर्ज की गई एफआईआर में फहीम खान का नाम जोड़ा है। पुलिस मान रही है कि फहीम खान ने ही दंगे की स्क्रिप्ट लिखी थी। इसी के बाद सुनियाेजित तरीके से पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की गई।

Bureau Report : Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading