
साल 2020 की सबसे बड़ी मिस्ट्री सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक बड़ा अपडेट आया है। ये ऐसा अपडेट है जो आपको चौंका कर रख देगा। इस कैसे में हमारे मीडिया की भूमिका भी आपको याद आ जाएगी वहीं किस तरह नेताओं की बयानबाजी सामने आई थी वो सब दृश्य ताजा हो जाएंगे।
वहीं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती के साथ भीड़ ने क्या किया था वो सब ताजा हो उठेगा।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े दो मामलों में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। मुंबई और पटना की अदालतों में पेश की गई इस रिपोर्ट में कहा गया कि जांच के दौरान कोई ‘फाउल प्ले’ या साजिश के सबूत नहीं मिले। सुशांत सिर्फ 34 साल की उम्र में 14 जून 2020 को मुंबई के अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच में इसे खुद के द्वारा जान देना माना गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गले में रस्सी से लटकने के कारण दम घुटना बताई गई थी।
क्लोजर रिपोर्ट तब दायर की जाती है जब जांच एजेंसी को कोई ठोस सबूतनहीं मिलते। लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि मामला पूरी तरह बंद हो गया है। अदालत के पास आखिरी फैसला लेने का अधिकार होता है।
सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में दर्ज करवाई गई FIR में रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों पर मौत के लिए उकसाने, मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक गड़बड़ी का आरोप लगाया था। इसके जवाब में रिया ने मुंबई में एक काउंटर-शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें कहा गया कि सुशांत की बहनों ने उनके लिए फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनवाया था। CBI ने दोनों मामलों की जांच की और अब क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है. रिपोर्ट के अनुसार, कोई आपराधिक साजिश या हत्या के संकेत नहीं मिले।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
One comment
Pingback: People are facing a lot of trouble in making UPI payments, payments are failing – Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines