Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Meerut के Saurabh हत्याकांड पर मुस्कान की मां का बड़ा बयान, हमारी बेटी ही अय्याश थी

Meerut के Saurabh हत्याकांड पर मुस्कान की मां का बड़ा बयान, हमारी बेटी ही अय्याश थी

मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड पर पूरे देश में चर्चा है। क्योंकि सौरभ का शव 15 टुकड़ों में मिला था। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह थी कि सौरभ को मारने वाला कोई और नहीं बल्कि सौरभ की पत्नी ही थी। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सौरभ की न केवल हत्या की, बल्कि उसके शव के 15 टुकड़े करके एक ड्रम में डाल दिए और ऊपर से सीमेंट से चिन दिया गया।

दिल दहला देनी वाली घटना मेरठ की है। जिसने हत्या की उस पत्नी का नाम मुस्कान है और प्रेमी का नाम साहिल। वहीं अब मुस्कान की मां का बयान सामने आया है।

सौरभ राजपूत मर्डर केस ने सभी को झकझोर के रख दिया है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें दिख रहा है कि कैसे सौरभ राजपूत की मां बेटे के शव से लिपटकर बिलख रही हैं। पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला पुलिस की गिरफ्त में हैं।


पत्नी ने सौरभ के खाने में नशे की दवाई मिलाकर उसे बेहोश किया और फिर साहिल के साथ मिलकर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी गई है। इससे भी जी नहीं भरा तो शव के 15 टुकड़े करके प्लास्टिक के ड्रम में डालकर सीमेंट से पाट दिया गया। इतना भयावह कि सब जगह चर्चा है कि कोई पत्नी ऐसा कैसे कर सकती है। दोनों की एक 6 साल की बच्ची भी है। सब यही सोच रहे हैं कि कोई विवाहेत्तर संबंध या नशे की लत इंसान को इस हद तक क्रूर बना सकती है।


जबकि सौरभ अपनी पत्नी और बच्ची से बहुत ज्यादा प्यार करता था। पत्नी की हर जरूरत पूरी करता था। पत्नी के कहने पर ही वो अपने मां बाप और भाई से अलग रहा रहा था। लेकिन फिर भी सौरभ का प्यार अपने मां बाप और भाई के लिए बहुत था।
अपनी पत्नी और बच्ची की सारी जरूरतें पूरी करने के लिए वो विदेश में नौकरी करता था और पत्नी यहां अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाती थी।

बताया जा रहा है कि मुस्कान नवंबर से ही सौरभ की हत्या की प्लानिंग कर रही थी. उसने साहिल को भी इसके लिए तैयार किया. साहिल अंधविश्वासी था. उसने कहा कि साहिल तुम्हारी मरी हुई मां मुझसे बात करती है और उन्होंने कहा है कि सौरभ का वध करना है. अंधविश्वासी साहिल भी उसकी बातों पर पूरा विश्वास कर लेता है इस हत्याकांड को दोनों मिलकर अंजाम देते हैं.

मुस्कान की प्लानिंग तो पूरी ही थी, लेकिन वारदात में कुछ गलतियां उसको भारी पड़ गई. जैसे मर्डर के बाद वह सौरभ का फोन लेकर साहिल के साथ हिमाचल चली गई और वहां से सौरभ की बहन की मैसेज किया. सौरभ की बहन ने मैसेज का जवाब तो दिया लेकिन फोन किया तो फोन किसी ने पिक नहीं किया. लगातार फोन मिलाया लेकिन फोन नहीं उठा, यहीं से परिवार को शक हुआ तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

मुस्कान ने अपना जुर्म पहले ससुराल वालों पर डालने की कोशिश भी की थी.ये खुलासा खुद मुस्कान की मां ने किया है. मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वो हिमाचल से 17 मार्च की रात को आए थे तो कोई कॉल नहीं की. अगले दिन 18 तारीख को दोपहर को कॉल किया कि मेरी बेटी से बात करवा दो. हमने बात करवा दी तो वो रोने लगी. हमने पूछा कहां हो, क्या हुआ, क्या लड़ाई हो गई. दरअसल, बच्चा बुद्धि थे, दोनों लड़ते भी थे लेकिन हमने कभी इंटरफेयर नहीं किया. उस दिन मुस्कान ज्यादा रो रही थी तो हमने कहा आ जाओ घर पर बताओ क्या हुआ है. जब वो आई तो हमने पूछा सौरभ कहां है वो अपनी बेटी से मिलने नहीं आए. वो रो कर बताने लगीं कि सौरभ नहीं रहे. मैंने पूछा कि क्या हो गया… उसने बताया कि सौरभ का मर्डर हो गया है. मैंने पूछा किसने किया तो उसने कहा कि सौरभ के घरवालों ने ही उसे मार दिया क्योंकि वो मुझे छोड़ नहीं रहे थे, उसके घरवाले तलाक चाह रहे थे. इसलिए घरवालों ने ही मार दिया. हमने कहा कि तुमने हमें इतने दिन तक बताया क्यों नहीं, तुम 15 दिन उनके साथ रही. हिमाचल में भी पब्लिक होती है. तुमने सबके सामने शोर क्यों नहीं मचाया कि मेरे साथ ऐसा हो रहा है. तुम अनपढ़ नहीं हो कि कुछ कर न सको. मुझे उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ.मैंने कहा कि तुम इतनी सीधी नहीं हो. बात कुछ और है. मुस्कान पापा के इमोशन का फायदा उठाती थी. पापा से बहुत प्यार करती थी. पापा को उलझा देती थी. हमने उससे कहा कि अब तुम फंस तो गई हो, चाहे तुमने ये किया है या नहीं, जेल तो जाना पड़ेगा.हमने उससे पूछने के लिए बहुत बहलाफुसलाया कि सच बता दे. उसके पापा ने तो ये भी कहा कि मुस्कान तू गलत भी है तो बता दे, मैं तेरा साथ दूंगा. ये कहने के बाद उसने कहा कि मैंने और मेरे साथ एक लड़के ने सौरभ का मर्डर किया है।

इसके बाद मुस्कान की मां ने कहा कि उस लड़के को जस्टिस मिलना चाहिए. हमारा भी बेटा है.दूसरे के घर का बच्चा गया है. मैं ये दिखावे के लिए नहीं बोल रही. मेरे भगवान को पता है, मेरे बच्चों को पता है. सौरभ को पता है वो हमारी रिस्पेक्ट करते थे, हम उनकी करते थे.मेरी बेटी को फांसी मिलनी चाहिए।

वहीं सौरभ के परिजनों ने मुस्कान के माता-पिता पर आरोप लगाया है कि वो जो कह रहे हैं कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी, वो पूरी तरह से पुलिस को गुमराह कर रहे हैं. सच तो ये है कि मां को अपराध के बारे में पहले ही पता था.खुद को पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए वो थाने गए।

लेकिन जो भी हो… इसमें पति पत्नी के रिश्ते से एक बार फिर विश्वास उठ रहा है। जहां पति अपनी पत्नी को इतना प्यार करता था कि उसको I-Phone तक दिलवाया। उसको गहने, अच्छे कपड़े तक दिलवाए… जो माता पिता इतना प्यार करते थे वो पत्नी के लिए उन्हें छोड़कर दूसरी जगह रहा।
जबकि मुस्कान को पसंद नहीं था कि सौरभ अपने माता पिता से कोई मतलब रखे, लेकिन फिर भी सौरभ अपने माता पिता से बात करता था। वो उनके पास जाता था। यहां तक कि सौरभ ने विदेश में नौकरी की… लेकिन फिर भी उसकी अय्याश पत्नी सुधर नहीं पाई….


मुस्कान झूठी है ये गाना सौरभ की पत्नी पर फिर बैठता है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading