
भारत में ट्रेन लेट चलना आम बात है। यहां रेल एक दो मिनट नहीं बल्कि 1-2 घंटे और कई बार तो इससे भी ज्यादा लेट चलती है। लेकिन हैरानी की सबसे बड़ी बात तो यह है कि ट्रेन टिकट महंगा होता जा रहा रहा है लेकिन ट्रेन को समय पर चलाने का कोई कदम नहीं उठाया गया है।
वहीं दूसरी हैरानी की बात यह है कि ट्रेन इतनी लेट चलने के बाद भी जो साइन बोर्ड यानी ट्रेन के आने का समय दर्शाते हैं वो ट्रेन के टाइम निकल जाने के बाद भी आपकी ट्रेन का समय एक दम सही बताते हैं। पूछताछ यानी इंक्वायरी पर भी ट्रेन का समय सही बताया जाता है।
अब Train 12707 – Andhra Pradesh Sampark Kranti Express को ही ले लीजिए। इस ट्रेन का नागपुर पहुंचने का समय था 01:55 AM, लेकिन ये ट्रेन 2 बजे तक भी स्टेशन पर नहीं पहुंचीं जबकि साइन बोर्ड पर ट्रेन का समय 1:55am ही दिखाया जाता रहा। जब पूछताछ वाली मैडम से ट्रेन के सही समय को जानने की कोशिश की तो उन्होंने भी बताया ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चल रही है। जबकि Where is my train App पर ट्रेन का समय 2 घंटे से ज्यादा समय लेट दिखाता रहा।
अब बात करते हैं इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की… ट्रेन अपने निर्धारित समय से 2 से ज्यादा घंटे लेट चल रही है। यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए जल्दी-जल्दी भाग कर स्टेशन आते हैं, इसके बाद वो प्लेटफॉर्म को घेर कर खड़े हो जाते हैं फिर अचानक पता चलता है कि ट्रेन तो 2 घंटे से ज्यादा लेट चल रही है। फिर वे बेचारे वालीं इधर उधर बैठ जाते हैं। लेकिन उनके बैठने से रेलवे पुलिस को दिक्कत होती है। वहीं पूछताछ केंद्र पर भी उनको सही जबाव नहीं मिलता है। अब ऐसे में यात्री रेलवे पुलिस के डंडे खाकर बेचारे वहीं इधर उधर छिपने की कोशिश करते हैं। स्टेशन पर न बैठने की जगह और न ही कोई ढंग से सुख सुविधा। और अब जो सुख सुविधा भी लेनी है तो उसके लिए आपको कीमत चुकानी पड़ेगी। या फिर इधर उधर दौड़ते रहो।
लेकिन जो भी हो, आपकी रेल सही समय पर न तो आपको पहुंचाएगी और न ही सही समय पर आपको मिलेगी। रेल मंत्री सवालों के जबाव नहीं देते हैं। इतनी देर से ट्रेन चल रही है यात्री परेशान होते हैं। क्या रेलवे पर इसके लिए जुर्माना नहीं लगना चाहिए और वो जुर्माने की रकम यात्रियों को मिलनी चाहिए… क्योंकि ट्रेन का टिकट महंगा कर दिया गया है और सुविधाएं घटा दी गई हैं। और ऊपर से ट्रेन कई कई घंटे लेट स्टेशन पर पहुंच रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस, नागपुर
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express