
बिहार के आरा जिले में तनिष्क शोरूम में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। शोरूम कर्मियों के मुताबिक 25 करोड़ से ज्यादा की लूट हुई है। बदमाश सोने, चांदी, हीरे के गहने और कैश लेकर फरार हो गए। ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिस मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों के पकड़े जाने की सूचना है। दोनों सारण जिले के बताये जा रहे हैं। एक बदमाश सोनपुर और दूसरा दिघवारा इलाके का है। दोनों को गोली भी लगी है। आरा- छपरा सीमा पर बबुरा के पास पकड़े गए तनिष्क शोरूम के कुछ लुटेरे हैं । पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग भी हुई है। तीन बैग में आभूषण ले जाने की बात कही जा रही है, जिनमे से दो बैग में भरा आभूषण बरामद हुआ है। बड़हरा में पकड़े गये अपराधियों का इलाज कराया जा रहा है।
अपराधियों की संख्या सात बताई जा रही है। इनमें एक अपराधी ने मास्क लगाया था, जबकि अन्य सभी अपराधी मुंह खुला रखे थे। ग्राहक बनकर पहले तो अपराधी तनिक ज्वेलर्स में घुसे। इसके बाद फिर दो अपराधी घुसे, जिसके बाद हथियार के बल पर लूटपाट कीगई है । इस दौरान मौजूद सेल्समैन रोहित कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। वहीं गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड मनोज ठाकुर के सर पर पिस्तौल तान उनके पास की दोनाली रायफल लूट ली गई।
इस लूटपाट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि बेखौफ अपराधी शोरूम के अंदर बंदूक दिखा रहे हैं। इस दौरान गार्ड ने अपने दोनों हाथ खड़े कर रखे हैं। लुटेरे हथियार का गार्ड लेकर जाते हुए भी दिख रहे हैं।
तनिष्क शोरूम के सुरक्षा गार्ड ने कहा कि अपराधियों ने बाइक इधर नहीं लगाया था। वो पैदल ही आए। हमारे लिए नियम है कि जो ग्राहक आते हैं तो उनको अंदर लेना है। दो-दो लोग अंदर आए और अंत में जो शख्स आए उन्होने मेरा कॉलर पकड़ लिया। मेरी गर्दन पर पिस्टल तान दिया गया। सभी के पास हथियार था। सभी का चेहरा खुला था और सिर्फ एक के चेहरे पर मास्क था। अपराधी काफी माल लूट कर ले गए हैं। मेरा हथियार भी ले गए। दिनदहाड़े तनिष्क शोरूम में इतनी बड़ी लूट की घटना से हड़कंप मच गया।
बात दें कि बिहार के आरा में दिनदहाड़े शहर के बीच अपराधियों ने तनिष्क शो रूम में बड़ी घटना को अंजाम दिया है. 8 से 9 की संख्या में हथियार अपराधियों ने 25 करोड़ का ज्वेलरी लूट फरार हो गए. लूट कांड के वजह से भोजपुर पुलिस और बिहार पुलिस के कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया है. हालांकि लूटकांड के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और भागने के दौरान दो अपराधियों का एनकाउंटर करते हुए जख्मी हालत में गिरफ्तार भी कर लिया.
शो रूम के अंदर अपराधी 30 मिनट तक तांडव मचाते रहे. आगे तनिष्क शो रूम की सेल्स गर्ल सिमरन ने बताया कि जैसे ही अपराधी अंदर प्रवेश किये वैसे ही हमको शंका हो गया कि यह लोग लूटपाट की घटना को अनजान देने आए हैं. उसी समय शोरूम के अंदर एक जगह छुप गए और डायल 112 को फोन किया. एक बार बात हुई तो लोगों के द्वारा बताया गया कि पुलिस की गाड़ी पहुंच रही है, लेकिन आधा घंटा के अंदर तक पुलिस की गाड़ी नहीं पहुंची और इस दौरान मेरे द्वारा 25 से 30 कॉल किया गया. पुलिस के द्वारा कोई भी रिस्पांस लूट कांड की घटना को रोकने के लिए नहीं किया गया. अगर पुलिस सही समय पर आ जाती तो अपराधी शोरूम के अंदर ही पकड़े जाते.
ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7