Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / हरियाणा का ये वीडियो देख खून खौल जाएगा, मां को बुरी तरह से पीट रही है बेटी कलयुगी बेटी

हरियाणा का ये वीडियो देख खून खौल जाएगा, मां को बुरी तरह से पीट रही है बेटी कलयुगी बेटी

लाडो बिटिया को जिस मां ने अपनी कोख में नौ महीने रखा, बचपन में उसके नखरे सहे अब बुढ़ापे में वो बेटी हैवान बन गई। एक कलयुगी बेटी जो अपनी मां को थप्पड़ मार रही है, उसे काट रही है, उसे लातों से मार रही है तो कभी पत्थर से…।
ऐसा मंजर की वीडियो देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। वीडियो तो हम नहीं दिखा सकते हैं खाली तस्वीरों से आपको सारी हकीकत बयान कर सकते हैं। वीडियो हमारे चैनल खबर 24 एक्सप्रेस के इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स अकाउंट पर मिल जाएगा।
यकीन मानिए वीडियो देखकर आप अंदर तक हिल जाएंगे।
एक मां जिसने इस हैवान बेटी की नौ महीने अपने पेट में रखा, भूखे प्यासे उसकी परवरिश की, आज वही हैवान बेटी अपनी मां को मार रही है।

दरअसल हरियाणा के हिसार से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बेटी अपनी बुजुर्ग मां के साथ बेरहमी से मारपीट करती दिख रही है। यह घटना हिसार के आज़ाद नगर की है। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि बेटी अपनी मां को थप्पड़, मुक्के और लातें मार रही है। यहां तक कि वह अपनी मां के कान और टांगों को दांतों से काट भी रही है। मां दर्द से कराह रही है और बेटी से रहम की भीख मांग रही है, लेकिन बेटी पर कोई असर नहीं हो रहा है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और बेटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हिसार पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है और बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीडियो में दिख रही बर्बरता वाकई रूह कंपा देने वाली है। मां बेबस होकर बेटी के हाथों मार खा रही है। उसकी चीखें और आंसू देखकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा। ऐसा लगता है कि बेटी में जरा भी ममता नहीं बची है।

वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बेटी का नाम रीटा है और उसकी शादी राजस्थान के राजगढ़ में हुई है। शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपने मायके वापस आ गई और अपनी मां के साथ रहने लगी। रीटा का पति बेरोजगार है और वह अपनी मां के घर पर कब्ज़ा करना चाहती है। इसी लालच में वह अपनी मां के साथ मारपीट करती है। रीटा का एक भाई भी है जिसका नाम अमरदीप सिंह है। अमरदीप ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि रीटा ने अपनी मां को घर से निकाल दिया है और उसे खाने-पीने को भी नहीं देती। अमरदीप ने बताया कि रीटा ने अपनी मां के कुरुक्षेत्र वाले घर को भी बेच दिया है और सारे पैसे खुद रख लिए हैं। पुलिस ने रीटा के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही रीटा को गिरफ्तार करने की बात कर रही है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe