Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / मुख्यमंत्री पद न मिलने से नाराज DK Shivkumar होंगे BJP में शामिल? कर्नाटक में गिर जाएगी Congress सरकार

मुख्यमंत्री पद न मिलने से नाराज DK Shivkumar होंगे BJP में शामिल? कर्नाटक में गिर जाएगी Congress सरकार

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने पहले प्रयागराज महाकुंभ में स्नान किया और फिर यूपी की योगी सरकार की तारीफ की. इसके बाद वह महाशिवरात्रि के उत्सव पर सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा योगा सेंटर में गए. इस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंचे हुए थे. इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि डीके शिवकुमार भी अब बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इसको लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं जन्म से ही कांग्रेसी हूं.

डीके शिवकुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘ईशा फाउंडेशन आने के लिए मेरी पहले ही आलोचना हो चुकी है. मुझे सद्गुरु ने आमंत्रित किया था, इसलिए मैं यहां आया. मैं जन्म से हिंदू हूं, जो सभी धर्मों से प्यार करता है. इसका मतलब यह नहीं है कि मैं बीजेपी के करीब आ रहा हूं, लेकिन मैं अमित शाह से भी नहीं मिला हूं.’

डिप्टी सीएम ने कहा कि मैंने मीडिया और सोशल मीडिया में देखा है और मेरे दोस्त भी फोन करके पूछ रहे हैं कि क्या मैं बीजेपी के करीब आ रहा हूं, लेकिन ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा, ‘मैं जन्म से ही कांग्रेसी हूं. महाकुंभ में मेरी आस्था है और मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं. ऐसी अटकलें मेरे करीब भी नहीं फटकतीं. मैं बीजेपी के आरोपों को गंभीरता से नहीं लेता.’

उन्होंने कहा कि बेंगलुरु या राज्य में कहीं भी पीने के पानी की कोई समस्या नहीं है. मैंने उन जगहों का दौरा किया है जहां पानी की आपूर्ति की आवश्यकता है. हमारे पास पर्याप्त पेयजल और भंडारण है; हम सिंचाई के लिए भी पानी का प्रबंधन कर रहे हैं. कुंभ मेले में अपने अनुभवों के बारे में बात करते हुए शिवकुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अच्छी व्यवस्था की है और इसके लिए उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की सराहना भी की.


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading