
यूट्यूबर आशीष चंचलानी की याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र और असम सरकार से जवाब मांगा है। आशीष के खिलाफ इंडियाज गॉट लैंटेट शो पर अश्लीलता को बढ़ावा देने के मामले में गुवाहाटी में एफआईआर को रद्द करने या उसे मुंबई स्थानांतरित करने की मांगी की गई।
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने इस मामले पर नोटिस जारी किया है। उन्होंने इस याचिका को इनफ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया की लंबित याचिका के साथ टैग किया है। इस मामले में चंचलानी को वकील से जमानत मिल चुकी है। इस पर आशीष के वकील ने कहा कि एक विशेष शो को लेकर कई एफआईआर दर्ज करने के वे खिलाफ हैं।
गुवाहाटी में दर्ज की गई एफआईआर पर गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें 10 दिनों के भीतर जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा है। बता दें गुवाहाटी पुलिस ने 10 फरवरी को एक व्यक्ति की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
आशीष चंचलानी के अलावा असम में इसी मामले में नामित अन्य लोगों में कॉमेडियन समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया, जसप्रीत सिंह और अपूर्वा मखीजा भी शामिल हैं। इन सब पर इसलिए शिकायत दर्ज हुई क्योंकि ये समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में शामिल हुए थे, जहां पर माता-पिता को लेकर अश्लील जोक्स कहे गए। इसके बाद असम के अलावा कई राज्यों में इन सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7