
समय रैना के शो India’s Got Latent में रणवीर इलाहाबादिया के सवाल के बाद से ही बवाल मचा हुआ है. पैरेंट्स को लेकर उन्होंने भद्दा सवाल किया था, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी यूट्यूबर को फटकार लगाई है. वहीं दूसरी ओर इलाहाबादिया के बाद आशीष चंचलानी भी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं, जहां उन पर सुनवाई होनी है. इसी बीच राखी सावंत भी मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं. महाराष्ट्र साइबर सेल ने राखी सावंत को समन भेजा है. उन्हें 27 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है.
दरअसल राखी सावंत भी समय रैना के एक एपिसोड में पहुंची थीं. हालांकि, वो रणवीर इलाहाबादिया वाला एपिसोड नहीं था. लेकिन राखी सावंत जिस एपिसोड में पहुंची थी, उसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. India’s Got Latent के जिस एपिसोड को 4 करोड़ लोगों ने देखा, उसी एपिसोड में राखी पहुंची थीं.
राखी सावंत को महाराष्ट्र साइबर सेल ने 27 फरवरी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है. दरअसल 24 फरवरी को आशीष चंचलानी और रणवीर इलाहाबादिया को बुलाया गया है. जहां उन्हें बयान दर्ज कराने होंगे. समय रैना ने 17 मार्च तक का समय मांगा था, जिसे महाराष्ट्र साइबर ने देने से मना कर दिया है. हालांकि, राखी जिस एपिसोड में पहुंची थीं, वो अब डिलीट कर दिया गया है. समय रैना ने शो के सभी एपिसोड्स को डिलीट कर दिया है. राखी वाले एपिसोड को यूट्यूब पर 4 करोड़ लोगों ने देखा था.
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7