
दिल्ली में सुबह भूकंप आया इसके कुछ घंटे बाद बिहार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता कम रही जिसकी वजह से जान माल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में आज सवेरे भूकंप के तेज भटके महसूस किये गये। इसके करीब ढाई घंटे बाद बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र सीवान रहा। यहां पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। इधर, सोमवार सुबह सुबह कंपन महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि कहीं से किसी तरह की नुकसान की खबर नहीं है। हालात सामान्य है।
दिल्ली-एनसीआर में आज सवेरे भूकंप के तेज भटके महसूस किये गये। भूकंप सवेरे 5.36 बजे आया। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत भूकंप के रिकॉर्ड करने वाली संस्था- नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सभी लोगों से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने, संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया जाता है।
बिहार में इससे पहले सात जनवरी को तीन बार सुबह में और शाम में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पटना समेत कई जिलों में लोगों ने यह झटका ज्यादा महसूस किया।
सुबह जब कंपन महसूस हुआ बहुत से लोग सो ही रहे थे। लेकिन, शाम 5:20 बजे और 5:26 बजे फिर से कंपन हुई तो इसका एहसास सभी को हुआ। इस बार सुबह की तुलना में तीव्रता 3.5 थी। लेकिन, लोग फिर से सहम गए और फौरन घर से बाहर आ गये। उस वक्त, तिब्बत के जिजांग इलाके में जमीन के अंदर करीब 10 किमी भूकंप का केंद्र था।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7