
दिल्ली में 27 साल बाद मिली जीत पर महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दिल्ली भाजपा नेताओं को बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत पीएम मोदी की विकास मॉडल की जीत है। उन्होंने कहा कि भारत में केवल डबल इंजन की सरकार ही विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि जैसे महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार को लोगों ने समर्थन दिया वैसे ही दिल्ली के लोगों ने पीएम मोदी के विकास मॉडल को दिल्ली में लागू करने के लिए वोट दिया और अब वहां भी डबल इंजन की सरकार होगी। और अब दिल्ली का विकास तेजी से होगा।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित बनने की ओर अग्रसर है लेकिन विपक्ष रोड़ा अटका रहा है लेकिन लोग उन्हें अपने वोट से मुंह तोड़ जबाव दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले हरियाणा में झटका मिला, फिर महाराष्ट्र में और अब दिल्ली में तगड़ा झटका मिला है। कांग्रेस शून्य पर पहुंच गई है।
बावनकुले ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार अब दिल्ली बनने जा रही है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जितना भी कचरा किया अब वो पूरी तरह से साफ हो जायेगा।
बता दें कि दिल्ली में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के बड़े नेता चुनाव हार चुके हैं। दिल्ली में 27 साल कमल खिला है।
इसी को लेकर चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने दिल्ली में भाजपा नेताओं को मिली जीत के लिए बधाई दी और राहुल गांधी को आत्मचिंतन करने की सलाह दी है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7