
महाकुंभ में अव्यवस्था का माहौल था, VVIP की आवभगत की वजह से प्रशासन पब्लिक पर कम ध्यान दे पाया जिसकी वजह से हादसा हुआ, ऐसा सोशल मीडिया में फैल रही वीडियो के मुताबिक हम आपको बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी तमाम वीडियो दिख रही हैं जिनमें महाकुंभ में किसी तरह की अव्यवस्था है वो उजागर हो रही है। अब इनमें कितनी सच्चाई है ये तो वही जानें। लेकिन एक बात तो सच जरूर है और वो है कि महाकुंभ में भगदड़ मची और लोग हादसे का शिकार हुए। इनमें मारने वालों की संख्या 50-60 बताई जा रही है। जबकि सरकार का मानना है कि 30 लोगों की मौत हादसे के कारण हुई है। सरकार ने मुआवजे का ऐलान भी कर दिया है।
बता दें कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में करोड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। प्रशासन पर आरोप लग रहा है कि वो VVIP लोगों की आवभगत में लगे हुए हैं। और इसी वजह से एक बड़ा हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि महाकुंभ में हुई भगदड़ में अबतक कई लोगों की मौत हो गई। इस घटना की वजह से बुधवार को मौनी अमावस्या पर होने वाले अमृत स्नान को रद्द कर दिया गया। वहां मौजूद लोगों ने बताया है कि अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और हादसा हो आया।
वहीं खबरों के मुताबिक, संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री को बंद कर दिया गया है। घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन मुस्तैद है।
संगम नगरी मंगलवार की रात अमंगल हो गई। महाकुंभ में भीड़ का दबाव इतना बढ़ा कि भगदड़ मच गई। इसमें 30 लोगों की मौत हो गई, हालांकि मरने वालों की संख्या कहीं अधिक बताई जा रही है। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।
महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस का तांता लगा हुआ था। राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा दिखा। दर्दनाक हादसा रात करीब दो बजे संगम तट के पास हुआ था।
दरअसल, दूसरे शाही स्नान के लिए काफी संख्या में लोग संगम नोज पर मौजूद थे। स्थिति पूरी तरह से अव्यवस्थित हो गई, पुलिस प्रशासन VVIP की आवभगत में लगा रहा। सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां लोग 15 से 20 किलोमीटर पैदल चलकर आ रहे हैं। हालत बेकाबू होते दिखे। और इसी वजह से संगम नोज पर भीड़ इतनी बढ़ गई कि संभाले नहीं संभल रही थी। और इसके बाद महिला-पुरुष समेत तमाम लोग जमीन पर गिर गए। और फिर लोग उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गए। इससे हालात और बिगड़ गए। संगम तट पर से एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि अफवाह के कारण भगदड़ मची। 50 से ज्यादा घायल हैं। वहीं पीएम मोदी ने भी सीएम योगी से बात की। ताजा हालात की जानकारी ली है।
फिलहाल हादसे की अभी तक सटीक जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7