Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Maharashtra के चाणक्य “Chandrashekhar Bawankule” के जन्मदिन पर विशेष, शुभकामनाएं देने वालों की लगी भारी भीड़

Maharashtra के चाणक्य “Chandrashekhar Bawankule” के जन्मदिन पर विशेष, शुभकामनाएं देने वालों की लगी भारी भीड़

महाराष्ट्र के चाणक्य कहे जाने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर कोराडी में स्थित श्री महालक्ष्मी जगदंबा माता मंदिर में हजारों लोग उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने पहुंचे।
बता दें कि चंद्रशेखर बावनकुले अपने जन्मदिन पर सुबह से शाम तक कोराडी मंदिर में ही रहते हैं। उनकी इस मंदिर में अटूट आस्था है।
यही वजह है कि पूरे महाराष्ट्र से भाजपा के कार्यकर्ता, नेता और अन्य लोग अपने प्रिय नेता के जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए कोराडी मंदिर में आए।
इस दौरान लोगों की भारी भीड़ रही। लोगों ने श्री महालक्ष्मी जगदंबा माता के दर्शन करने के बाद चंद्रशेखर बावनकुले को शुभकामनाएं दी और उनकी लंबी आयु की कामना की।

बता दें कि चंद्रशेखर बवानकुले महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और राजस्व मंत्री भी हैं। चंद्रशेखर बावनकुले को महाराष्ट्र की राजनीति का चाणक्य भी कहा जाता है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने… न केवल अपनी मेहनत, निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी को यहां तक पहुंचाया बल्कि खुद ने भी एक बेहतरीन मिसाल पेश की।
क्योंकि एक वक्त ऐसा भी आया था जब बावनकुले का टिकट काट दिया गया था। लेकिन उन्होंने इस बात का विरोध नहीं किया बल्कि पार्टी के लिए खूब प्रचार किया। इसी को देखते हुए बावनकुले को महाराष्ट्र भाजपा की कमान भी मिली।
उन्होंने हर मोर्चे पर अपने आपको साबित किया कि वे भाजपा के प्रति कितने ईमानदार और निष्ठावान नेता हैं।

बता दें कि चंद्रशेखर बवानकुले ने नेताओं को यह भी सिखाया कि कितनी भी विपरीत परिस्थिति क्यों न आ जाएं ऐसे में गलत निर्णय से बचना चाहिए और पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी के साथ खड़े रहना चाहिए।
वहीं दूसरी ओर बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत हुई। लेकिन इस जीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की अहम भूमिका रही।
वे सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया।
बावनकुले ने इस कदर मेहनत की कि उन्होंने न रात देखी न दिन। भाजपा का खूब प्रचार प्रसार किया और महायुति सरकार की योजनाओं को महाराष्ट्र के लोगों को अच्छे से बताया।
महाराष्ट्र के चाणक्य ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद तो शायद विपक्ष को भी नहीं रही होगी।

ओबीसी वर्ग से आने वाले बावनकुले ने न केवल अपनी नेतृत्व क्षमता से कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया, बल्कि पांच सूत्रीय रणनीति के साथ जमीनी स्तर पर चुनावी खेल को बदल दिया।
देवेंद्र फडणवीस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले चंद्रशेखर बावनकुले ने पार्टी के प्रचार प्रसार में रात दिन एक कर दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। वे जहां जहां गए वहां वहां पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बना।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे ने पूरे चुनाव अभियान को एक सूत्र में पिरो दिया। यह सिर्फ एक राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि एक भावनात्मक आह्वान था जिसने हिंदुत्व और बीजेपी के समर्थकों को एकजुट किया।
बावनकुले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के चहेते भी बन गए

बता दें कि चंद्रशेखर बावनकुले ने 2019 में टिकट न मिलने के बावजूद पार्टी से अपनी निष्ठा बनाए रखी। 2023 में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने ओबीसी समुदाय को पार्टी से जोड़ने के लिए राज्यभर में अनगिनत यात्राएं कीं। ट्रेन से सफर, हज़ारों कार्यकर्ताओं से मुलाकात, और लगातार बैठकों के माध्यम से उन्होंने एक नई ऊर्जा भरी। बावनकुले ने अमित शाह, जेपी नड्डा और देवेंद्र फडणवीस के साथ तालमेल बिठाकर एक ऐसी रणनीति तैयार की, जिसने 100 से अधिक सीटों पर बीजेपी को निर्णायक बढ़त दिलाई।

बावनकुले ने हर कार्यकर्ता को यह लक्ष्य दिया कि वे अपने क्षेत्र में बीजेपी के वोट प्रतिशत को दोगुना करें। इन छोटे लेकिन प्रभावशाली कदमों ने 120 से अधिक विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित की।
महायुति सरकार की ढाई साल की उपलब्धियों को जनता के बीच बीजेपी की पहचान के रूप में प्रस्तुत किया गया। फसल बीमा, कर्ज माफी, और लड़कियों के लिए योजनाओं को बीजेपी के ब्रांड के तहत प्रचारित किया गया। बावनकुले ने सुनिश्चित किया कि यह संदेश हर मतदाता तक पहुँचे।

बावनकुले संघ और बीजेपी के कार्यकर्ताओं को एक साझा मंच पर लाए। यह तालमेल चुनावों में जमीनी स्तर पर निर्णायक साबित हुआ।

ओबीसी नेता होने के साथ-साथ चंद्रशेखर बावनकुले ने अपनी व्यक्तिगत प्रति मेहनत और समर्पण से महाराष्ट्र में बीजेपी को नई पहचान दी। उनकी रणनीति, संगठन क्षमता, और जमीनी जुड़ाव ने पार्टी को हर वर्ग का समर्थन दिलाया। बावनकुले की यह भूमिका उन्हें महाराष्ट्र बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा बनाती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति, देवेंद्र फडणवीस का अथक प्रयास और चंद्रशेखर बावनकुले जैसे नेताओं की मेहनत ने महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत को ऐतिहासिक बना दिया। यह सफलता 2029 के लोकसभा चुनावों में भी पार्टी की संभावनाओं को और मज़बूती देगी।

आज चंद्रशेखर बावनकुले का जन्मदिन है और इस खास दिन पर खबर 24 एक्सप्रेस की पूरी टीम की तरफ से हम उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।

रिपोर्ट : मनीष कुमार अंकुर (एसोसिएट एडिटर खबर 24 एक्सप्रेस)


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

उन्हाळ्याच्या पार्श्वभूमीवर प्रवाशांना रेल्वे स्थानकावर मोफत सरबत वाटप

Free sorbet distributed to passengers at railway stations in view of summer, Bureau Report Akash Dhake, Khabar 24 Express

Leave a Reply