Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / राजस्थान के भरतपुर में दर्दनाक हादसा, खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, इसके बाद जो हुआ उसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे

राजस्थान के भरतपुर में दर्दनाक हादसा, खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, इसके बाद जो हुआ उसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे

राजस्थान के भरतपुर में बुधवार सुबह एक बस और ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 12 से ज्यादा लोग घायल हैं। पुलिस और प्रशासन के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 57 से ज्यादा लोग सवार थे।

यह हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र के आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर हंतारा के पास सुबह 5:30 बजे हुआ। मरने वालों में 7 महिलाएं और 5 पुरूष हैं। सभी मृतक गुजरात के भावनगर के रहने वाले थे।

पुलिस के अनुसार, बस भावनगर से मथुरा होते हुए हरिद्वार जा रही थी। सुबह भरतपुर-आगरा हाईवे पर अचानक बस का डीजल पाइप फट गया। करीब 10-12 यात्री ड्राइवर के साथ बस से उतर गए।

ड्राइवर और उसके साथी पाइप रिपेयर करने के बाद डीजल लेने के लिए चले गए। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मारी और पास खड़े लोगों को कुचलता हुए निकल गया।

इस दौरान वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों के ड्राइवर ने सड़क पर पड़े बेसुध लोगों को देखा तो पुलिस को कॉल किया और एम्बुलेंस को बुलाया। सभी के शवों को भरतपुर जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है।

हादसे के बाद शव हाईवे पर बिखर गए। वहां मौजूद लोगों ने एक-एक शव को बीच सड़क से हटाकर साइड में रखवाया। वहीं, हाईवे पर जाम भी लग गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि किस वाहन ने टक्कर मारी। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। होश में आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट : जगदीश तेली, भरतपुर


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading