
बता दें कि कनक यादव बॉलीवुड व भोजपुरी फिल्मों की जाने मानी हिरोइन हैं। कनक ने बॉलीवुड व भोजपुरी की कई फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेत्री काम किया है। साथ ही कनक टीवी सीरियल्स में भी अपना नाम कर चुकी हैं। कनक यादव ने फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है। स्वभाव से सरल और दिखने में काफी सुंदर कनक अपने नाम के मुताबिक हैं।

बता दें कि कनक यादव यूपी के गाज़ियाबाद की रहने वाली हैं लेकिन अब वे काफी वक्त से मुंबई में ही सेटल हो चुकी हैं। कनक यादव की फैन फॉलोइंग का इस बात ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कनक के फेसबुक पर कई मिलियन फॉलोवर्स हैं। साथ ही कनक के इंस्टाग्राम पर भी एक लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
कनक यादव का नाम बड़े सेलेब्रिटीज़ की लिस्ट में आता है। कनक की एक्टिंग बेहद ही शानदार होती है। कनक के डांस मूव्स, एक्सप्रेशन, कनक का स्टाइल सब बेहद ही खास रहता है। यही कारण है कि कनक के फैंस उन्हें भरपूर प्यार देते हैं।
अब जब इंस्टाग्राम और फेसबुक ने कनक का एकाउंट Verified कर दिया है, इसको लेकर कनक काफी खुश नजर आ रही हैं और वे अपने फैंस व चाहने वालों का शुक्रिया करते नहीं थक रही हैं। अब कनक यादव का फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों एकाउंट पर ब्लू टिक दिखेगा। बता दें कि कनक के नाम से कई फेसबुक एकाउंट हैं लेकिन असली सिर्फ यही हैं। जिन्हें आप यहां तस्वीरों में देख रहे हैं।

बता दें कि कनक यादव अभी कई प्रोजेक्टस में नज़र आने वाली हैं। हम बस यही कहेंगे कि कनक खूब आगे बढ़े, अपने परिवार का नाम रोशन करें। साथ ही वो फ़िल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल करें।
ब्यूरो रिपोर्ट एंटरटेनमेंट डेस्क : खबर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7