Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / ग्रेटर नोएडा के दनकौर में राशिद ने मासूम बहन-भाई से किया डिजिटल रेप, ऐसे खुली आरोपी की पोल

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में राशिद ने मासूम बहन-भाई से किया डिजिटल रेप, ऐसे खुली आरोपी की पोल

ग्रेटर नोएडा के दनकौर से बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आ रही है। यहां 2 बच्चों से डिजिटल रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले राशिद ने 2 छोटे बहन भाई से छेड़छाड़ की इसके बाद बच्चों ने यह घटना अपने माँ बाप से बता दी।

बता दें कि ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र से एक मासूम भाई-बहन के साथ डिजिटल रेप की घटना सामने आ रही है। मामले में आरोपी पड़ोस में ही रहने वाला 55 वर्षीय राशिद है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची की उम्र सात साल है, वहीं लड़के की उम्र 5-6 साल है। बच्चों के माता-पिता मजदूरी करते हैं। जब दोनों मजदूरी के लिए गए थे तब गांव में रहने वाला राशिद उनके घर में घुस आया।

उसने बच्चों को अकेला पाकर दोनों के साथ डिजिटल रेप किया। जब बच्चों के परिजन घर लौटे तो लड़की ने उन्हें पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मामले में धारा 376, 377 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विदेशों में डिजिटल दुष्कर्म शब्द काफी समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। अब देश के कानून में भी इसका इस्तेमाल किया जाने लगा है। अंग्रेजी शब्द कोश में उंगली, अंगूठा, पैर की अंगुली को भी डिजिटल से संबोधित किया जाता है यानी निजी अंगों को उंगली से छेड़ने को डिजिटल दुष्कर्म कहते हैं।

Bureau Report : Crime Desk, Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading