
आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी अभिनेत्री की जिसने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film industry) में खासा पहचान बनाई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इस अभिनेत्री (Actress) का नाम इतना हो गया कि इन्हें बच्चा-बच्चा जान गया।
हम बात कर रहे हैं कनक यादव (Kanak Yadav) की… कनक यादव आज भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) का जाना पहचाना नाम बन गई हैं। कनक ने अपनी पहचान भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Films) तक ही सीमित नहीं रखी, बल्कि कनक ने बॉलीवुड (Bollywood) की कई फिल्मों में अभिनय किया है। कनक ने काफी सारे टीवी सीरियल्स (TV Serials) में भी मुख्य भूमिका निभाई है।

कनक के बारे में यह सब तो आप जानते ही होंगे। लेकिन एक बात और है जिसे शायद आप जानते ही नहीं होंगे। आपकी चहेती कनक यादव (Kanak Yadav) का असली नाम कनक नहीं बल्कि ऋचा यादव (Richa Yadav) है। ऋचा को उनके घर में परिवार वाले प्यार से कनक के नाम से बुलाते हैं। ऋचा जब पैदा हुईं तब उनके घर में सबने नामकरण से पहले ही कनक बुलाना शुरू कर दिया था, लेकिन नामकरण पर उनका नाम “र” से निकला तो घरवालों ने ऋचा रख दिया। लेकिन ऋचा ने बॉलीवुड में अपनी पहचान कनक के नाम से ही बनाई क्योंकि उन्हें उनका पहला नाम बेहद पसंद हौ और उनके मम्मी पापा भी उन्हें कनक के नाम से ही बुलाते हैं तो ऋचा फिल्म इंडस्ट्री में कनक के नाम से पहचानी जाने लगी।

इस तरह ऋचा कनक बन गईं। खैर हम बात कर रहे थे विवादों की… तो कनक के नाम अभी तक ऐसा कोई विवाद सामने नहीं आया है जिसकी वजह से कनक चर्चा में रही हों। कनक विवादों से बेहद दूर रहती हैं। लेकिन कनक विवादों से नहीं बल्कि आपने काम, एक्टिंग, अपनी सुंदरता, अपनी मुस्कान के दम पर पहचानी जाती हैं। आज फिल्म इंडस्ट्री में कनक ने अपना नाम बनाया है इसमें कनक की मेहनत और ईमानदारी है। कनक बेहद ही शालीन और देखने में काफी खूबसूरत हैं। उनकी खूबसूरती के दीवाने बहुत से लोग हैं। और इस फेहरिस्त में काफी बड़े नाम भी शामिल हैं, जिनकी चर्चा शायद हमें यहां नहीं करनी चाहिए। खैर खूबसूरती का दीवाना हर किसी कोई होता है और होना भी चाहिए। इसके लिए तारीफ भी होनी चाहिए। कनक हैं ही इतनी कमाल की…।

बता दें कि कनक दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद की रहने वाली हैं। कनक के पिता पुलिस से रिटायर हैं। भाई आईएएस ऑफिसर हैं। कनक ने अभी तक कई भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेत्री काम किया है। कनक छोटे पर्दे पर भी काम कर चुकी हैं। कनक के बात करने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। कनक की आंखें और स्माइल दोनों बेहद प्यारी हैं। कनक के फैन्स उन्हें नशीली आंखों वाली कहते हैं। उनके सोशल मीडिया एकाउंट्स पर ऐसे कमैंट्स देखे जा सकते हैं।
कनक के फेसबुक पेज पर फॉलोवर्स की संख्या लाखों में है। वहीं उनके इंस्टाग्राम पर भी लाखों की संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं।
अगर आप भी कनक यादव को उनके पर्सनल फेसबुक, इंस्टाग्राम या किसी भी अन्य सोशल मीडिया पर फॉलो कराना चाहते हैं या जुड़ना चाहते हैं तो आप उन्हें गूगल पर कनक यादव या एक्ट्रेस कनक यादव के नाम से सर्च कर सकते हैं।
और हां जब सर्च ही कर लिया है तो फॉलो करने में क्या हर्ज है। कनक को फॉलो भी करें और बतियाना चाहते हैं तो थोड़ा यह भी ट्राय कर सकते हैं। क्या पता आप लाखों में एक हों, हो सकता है आपका अंदाज कनक को पसंद आ जाए और वो आपसे बात करने लगे। बस आजके लिए इतना ही। बाकी फिर कभी, तो अभी के लिए…. आपका बहुत बहुत शुक्रिया, आभार।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
One comment
Pingback: Kanak Yadav Birthday Special, Kanak Yadav Exclusive, Kanak Yadav