
अभी की एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और बिहार के बड़े नेता शरद यादव का निधन हो गया है।
जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया। शरद यादव की बेटी शुभाषिनी यादव ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उनकी उम्र 75 साल थी। शुभाषिनी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘पापा नहीं रहे।’

शरद यादव का जन्म 1 जुलाई 1947 को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के बंदाई गांव में किसान परिवार में हुआ था। किसान के घर जन्मे शरद पढ़ने लिखने में काफी तेज थे। छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बनाने वाले शरद यादव ने बिहार की राजनीति में भी बड़ा मुकाम हासिल किया था। शरद यादव ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और फिर बिहार में अपना राजनीतिक परचम लहराया था।

बता दें कि शरद यादव का देश की राजनीति में एक बड़ा नाम था।
JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है. उनकी बेटी ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। 75 साल की उम्र में शरद यादव ने अंतिम सांस ली। बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव का जाना सभी को शोक में डुबो गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट : अजय कश्यप, बिहार पटना
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7