
Khabar 24 Express के पत्रकार कितने साहसी और निडर हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। हमारे चैनल के पत्रकार कई मौकों पर ऐसे काम कर चुके हैं जिसकी बदौलत चैनल और पत्रकारों की खूब वाही वाही हुई है। दरअसल आगरा में एक स्पा सेंटर चल रहा था इसकी भनक हमारे पत्रकार राकेश सिंह को लग गई। खबर 24 एक्सप्रेस के पत्रकार राकेश सिंह ने कथित स्पा सेंटर का दौरा किया और सच्चाई जानने की कोशिश की, जब राकेश स्पा सेंटर पहुंचे तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। स्पा सेंटर में खुलेआम जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था।
चैनल के पत्रकार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने अपनी टीम के साथ स्पा सेंटर पर छापा मार दिया जिसके बाद वहां धंधे में लिप्त लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को फतेहाबाद मार्ग स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा किया। यहां से सात विदेशी युवतियों और आठ युवकों को गिरफ्तार किया गया है। यह स्पा सेंटर होटल के बेसमेंट में चल रहा था। स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार हो रहा था। होटल से गिरफ्तार सात युवतियों में तीन थाईलैंड, दो म्यामार और दो असोम की रहने वाली हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम और 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवतियों को ठेके पर बुलाया गया था। नए साल पर ज्यादा की मांग की गई थी, क्योंकि आगरा में बाहर से भी लोग आते हैं।
सोशल मीडिया पर स्पा सेंटर में थाई और सेंड विच मसाज का प्रचार किया जाता था, लेकिन अंदर युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। स्पा सेंटर के साथ ही व्हाट्सएप पर भी बुकिंग की जा रही थी।
ग्राहक से 45 मिनट के 1200 रुपये लिए जाते थे। अगर, इससे ज्यादा देर के लिए बुकिंग होती तो 500 रुपये 15 मिनट के हिसाब से अलग से रकम देनी पड़ती थी। यह सब एजेंट के माध्यम से होता था।

स्पा सेंटर में केबिन बनाए गए थे। युवतियां को एक-एक करके ग्राहकों को दिखाया जाता था। इसके बाद रेट तय होता था। पुलिस ने जब छापा मारा तो विदेशी युवतियां और चार ग्राहक सेंटर में भी मौजूद थे।
आगरा में यह पहला स्पा सेंटर नहीं है जिसमें ऐसा धंधा हो रहा है। शहर में कई मसाज सेंटर हैं जो जिस्मफरोशी का धंधा करते हैं।
बरहाल हमारे पत्रकार राकेश सिंह की इस पर खूब तारीफ हो रही है। और हमें गर्व है कि हम निडरता और पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम कर रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस, आगरा
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7