
यूपी में कितने वहशी रहते हैं? यहां महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं यह आये दिन खबरों से जाना जा सकता है। नेता व मंत्री महिला सुरक्षा के भले कितने भी दावे क्यों न कर लें लेकिन यूपी में महिलाओं का रात में क्या दिन में भी निकलना मुश्किल हो जाता है।
बता दें कि यूपी के उन्नाव में 10 नवंबर को रामबरन उर्फ राज गौतम ने एक जानने वाली महिला के घर जाकर पहले उसका रेप किया और फिर उसकी बर्बर तरीके से हत्या कर दी।
आरोपी के कबूलनामे के मुताबिक उसने सेक्स बढ़ाने की डोज ली थी इसके बाद वो अपनी जानने वाली युवती के घर गया। युवती को अकेला पाकर उसने जबरन रेप किया और इनके बाद लड़की की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि लड़की की उम्र करीब 18 साल थी। पुलिस के मुताबिक उस लड़की के मोबाइल से ही आरोपी का पता चला। इससे पुलिस को शक हुआ कि वे दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। पुलिस के मुताबिक यही वजह थी कि आरोपी राजबरन आसानी से लड़की के घर के अंदर जा सका और वहां उसे अकेला पाकर रेप किया।
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद मीडिया को कई जानकारियां दीं हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में कहा,
हम दोनों एक-दूसरे को जानते थे। उसको घर में अकेला पाकर मैंने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था। इससे पहले मैंने सेक्स बढ़ाने वाली दवा खा ली थी।
SP के मुताबिक पुलिस की कड़ी निगरानी और मृतका के मोबाइल फोन चैट्स के जरिए उन्हें आरोपी युवक के बारे में पता चला। आरोपी रामबरन उर्फ राज गौतम थाना मांखी के अंतर्गत रावतपुर का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 25 साल है और वो डीएसएन कॉलेज से MA कर रहा है।
आरोपी भी दलित है और वो उन्नाव के थाना दही इलाके में राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में रह रहा था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को सम्राट होटल के सामने से 13 नवंबर की सुबह 8 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के सेलफोन की लोकेशन से भी इस बात की पुष्टि हुई है कि वो लड़की की मौत के समय घटनास्थल पर मौजूद था।
बता दें कि उन्नाव में एक 18 साल की छात्रा की रेप के बाद हत्या कर दी गई। छात्रा के साथ हैवानियत की सारे हदें पार की गईं। आरोपी ने छात्रा के प्राइवेट पार्ट को लोहे और लकड़ी के डंडे से भी छेड़ा। जिससे ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा छात्रा के शरीर पर भी चोट के गहरे निशान मिले हैं।
छात्रा का शव गुरुवार को घर के आंगन में खून से लथपथ मिला था। शनिवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके साथ हुई दरिंदगी भी सामने आ गई। उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है।
बताया जा रहा है पुलिस ने इस मामले में गांव के एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है। परिवार के लोगों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पुलिस कुछ और लोगों की भी तलाश कर रही है। इस घटना के बाद से पीड़िता की मां आरोपियों के लिए बस फांसी मांग रही है। पीड़िता बीएससी की छात्रा थी।
छात्रा के छाती पर बांयी ओर मेंहदी से राज का नाम भी लिखा है। यह भी बताया जा रहा है कि जिस युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है उसका नाम राज ही है। पुलिस हर पहलू से इस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता की मां ने बताया, “मैं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हूं। मेरे पति शिक्षामित्र है। तीन बच्चे हैं। बेटी सबसे बड़ी थी। कॉलेज रोज नहीं जाती थी। गुरुवार को हम लोग नाश्ता करने के बाद घर से निकल गए। दोनों बच्चे भी स्कूल चले गए। बड़ी बेटी घर पर अकेली थी। बेटी के साथ 12 बजे के करीब घटना को अंजाम दिया गया है, क्योंकि 1 बजे जब मेरी छोटी बेटी स्कूल से घर आई तो उसकी बड़ी बहन आंगन में मरी पड़ी हुई थी।

उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। बहुत खून निकल रहा था। पास में खून से सनी लकड़ी भी पड़ी हुई थी। ये सब देखकर मेरी बेटी चिल्लाने लगी। उसने बड़ी बेटी के फोन से मुझे फोन किया। मैं तुरंत घर पहुंची। उसके पापा को भी मामले की जानकारी दी। घर में बेटी बहुत बुरी हालत में पड़ी हुई थी। हर तरफ खून फैला था। समझ नहीं आ रहा था बेटी के साथ क्या हुआ है।”
बेटी के आरोपियों को बस फांसी दो
मां का कहना है, “गांव के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया। मुझे बस यही कहना है, मेरी बेटी के आरोपियों को बस फांसी दो नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। मेरी बेटी का जिन लोगों ने ये हाल किया है उनको पुलिस खूब मारे। डंडे से इतना मारे की उनकी हालत खराब हो जाए। पुलिस अभी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। मेरी अपील है मुझे जल्द से जल्द इंसाफ मिले। यूपी में बहन-बेटियां अभी भी सुरक्षित नहीं हैं।”
डॉक्टरों के पैनल में सर्जन डॉक्टर संजय वर्मा, अमित श्रीवास्तव और महिला डॉक्टर अर्चना वर्मा मौजूद रहीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट से अधिक खून बहना मौत का कारण बताया जा रहा है। दुष्कर्म की जांच के लिए डॉक्टरों से स्लाइड बनवाई गई है।
छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करने वाली डाक्टरों की टीम ने बताया, छात्रा के साथ रेप की वारदात हुई। उसके बाद कोई कठोर चीज उसके प्राइवेट पार्ट में डालने से गंभीर चोट पहुंची है। ये लकड़ी और लोहे का डंडा हो सकता है। ऐसा करने से पीड़िता को अंदरूनी चोट आई है। उसका बहुत खून बहा है।
छात्रा के पिता ने सदर कोतवाली में गांव के 2 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईपीसी 302, 376ए और 34 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट : दिशा पांडेय, उन्नाव
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7