Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Swatantra Dev Singh ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें वजह

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Swatantra Dev Singh ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें वजह

भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल 16 जुलाई को पूरा हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद वो अध्यक्ष बने हुए थे। सबसे बड़ी बात यह है कि अभी तक भाजपा की तरफ से नए अध्यक्ष की घोषणा नहीं हुई है और Swatantra Dev Singh ने इससे पहले ही प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया है।

सूत्रों ने बताया कि स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंपा है। अब पार्टी को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री हैं।

बता दें कि यूपी की भाजपा में बहुत कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। कई मंत्री, विधायक व सांसद मुख्यमंत्री से खफा हैं यही वजह है कि तीन मंत्री अब तक अपनी नाराजगी सार्वजनिक कर चुके हैं और 2 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है।

ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस, लखनऊ


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading