Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / स्वतंत्रता दिवस की तैयारीयों को लेकर साबला उपखण्ड की बैठक संपन्न

स्वतंत्रता दिवस की तैयारीयों को लेकर साबला उपखण्ड की बैठक संपन्न

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी स्वतन्त्रता दिवस समारोह में उपखण्ड स्तरीय गरिमा पुर्ण ढंग से मनाए जाने को लेकर बुधवार को साबला उपखण्ड कार्यालय में उपखण्ड अधिकारी पुखराज कंसोटिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।

बैठक में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिको की उपस्थिति रही।साथ ही उपखण्ड अधिकारी ने उपस्थित ब्लॉक स्तरीय अधिकारीयों को राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के निर्देश दिए।

👉 देश दुनिया की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमारे चैनल khabar 24 Express को Subscribe करना न भूलें 👇👇

15 अगस्त 2022 को उपखंड स्तरीय समारोह साबला में कर्मचारियों, अधिकारियों व स्वयंसेवी संस्था तथा समाजसेवी व्यक्तियों व प्रतिभाओं द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित होने वालो का सभी विभाग चयन कर 12 अगस्त को संत मावजी राजकीय माध्यमिक विद्यालय साबला के प्रधानाचार्य को सूची प्रदान करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर साबला तहसीलदार दिशा गांधी, नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य कुलदीप जैन, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखदेव मीणा, सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट : जगदीश तेली, डुंगरपुर


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe