Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / गर्व की बात : देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी शपथ, एक अतिपिछड़े समाज से राष्ट्रपति बनते देखेगा देश

गर्व की बात : देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी शपथ, एक अतिपिछड़े समाज से राष्ट्रपति बनते देखेगा देश

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च पद की शपथ ग्रहण करेंगी। वह देश की 15वीं और आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली महामहिम होंगी। इतना ही नहीं सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली वह स्वतंत्र भारत में जन्मीं पहली शख्सियत होंगी। शपथ लेने के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह संसद के केंद्रीय हॉल में सुबह 10.15 बजे होगा। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमण नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। राष्ट्रपति केंद्रीय हॉल में मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगी। समारोह से पहले निवर्तमान और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के चेयरमैन एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विभिन्न देशों के राजदूत, संसद सदस्य और प्रमुख सैन्य व असैन्य अधिकारी भी समारोह में शिरकत करेंगे।

संसद के केंद्रीय हॉल में शपथ ग्रहण समारोह के समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति ‘राष्ट्रपति भवन’ के लिए रवाना होंगी। वहां उन्हें इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा। 64 वर्षीय मुर्मू ने बृहस्पतिवार को विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रचा। मुर्मू ने सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वैध वोट हासिल किए और भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता। मुर्मू को सिन्हा के 3,80,177 वोटों के मुकाबले 6,76,803 वोट मिले।

चैनल को Subscribe करने के लिए यहां क्लिक करें 👇👇

ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस नई दिल्ली


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe