Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / खतरे में हिन्दू धर्म पार्ट 2 : भरतपुर में दलितों को फरमान, घोड़े पर चढ़े तो मुंह काला करके गधे पर बिठा देंगे

खतरे में हिन्दू धर्म पार्ट 2 : भरतपुर में दलितों को फरमान, घोड़े पर चढ़े तो मुंह काला करके गधे पर बिठा देंगे



देशभर में हिन्दू धर्म खतरे में हैं और इन्हें यह खतरा सबसे ज्यादा दलितों से है। इसीलिए दलित इनके सामने जब भी घोड़े पर चढ़ता है तो हिन्दू धर्म खतरे में आ जाता है। और धर्म को बचाने के लिए कुछ हिन्दू दलितों को मारना पीटना शुरू कर देते हैं। और दलित भी बेचारे चुपचाप मार खा लेते हैं, क्योंकि उनका मार खाने का भी इतिहास रहा है। अब ऐसा ही एक मामला भरतपुर से सुनने में आया है। यहां दलित दूल्हे की बरात भारी पुलिस सुरक्षा बल के घेरे में निकाली जा सकी। कुछ ऊंची जाति के लोग गांव में दलित दूल्हे की बरात निकलने का विरोध कर रहे थे। जिसके बाद जिला कलेक्टर आलोक रंजन और जिला अधीक्षक श्याम सिंह भारी पुलिस बल के साथ रातभर गांव में तैनात रहे और दलित की बरात सुरक्षित गांव से निकलवाई। 


मामला कुम्हेर थाना इलाके के गांव सह का है। गांव के एक दलित व्यक्ति की बेटी की शादी थी। वर पक्ष बरात लेकर पहुंचे पर कुछ उच्च जाति के दबंग गांव से बरात निकलने नहीं दे रहे थे। जिसके बाद सूचना पर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। जिसके बाद पुलिस सुरक्षा के घेरे में दूल्हे की बरात गांव से होकर निकाली जा सकी। इस दौरान पूरे गांव में तनाव रहा।

दरअसल, 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर रैली निकालने पर गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। दोनों तरफ से पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई। जिसके बाद तीन लोग गिरफ्तार भी किए गए। दलित समुदाय के लोग गांव छोड़कर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस सुरक्षा में उनको गांव वापस भेजा गया।


ब्यूरो रिपोर्ट : पूनम सिंह, बरेली


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe