Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / इस झोलाछाप डॉक्टर ने मरीजों को लगा दिए जानवरों के इंजेक्शन, इसके बाद जो हुआ, Video Viral है

इस झोलाछाप डॉक्टर ने मरीजों को लगा दिए जानवरों के इंजेक्शन, इसके बाद जो हुआ, Video Viral है

ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक झोला छाप डॉक्टर को थाने से छोड़ने के चक्कर में एक एएसआई की नौकरी पर बन आई। इस झोला छाप चिकित्सक ने एक व्यक्ति को पशुओं को लगाए जाने वाले इंजेक्शन लगा दिए थे। लोग उसे पकड़कर थाने लाए थे।मयूरभंज के एसपी खिलारी ऋषिकेश दंयंदेओ ने मामले में लापरवाही बरतने पर एएसआई पबित्र मोहन राउत को निलंबित कर दिया।

पबित्र मोहन राउत महुलदिहा पुलिस थाने में पदस्थ था। जिस झोला छाप के चक्कर में एएसआई सस्पेंड को सस्पेंड किया गया उसका नाम है 62 वर्षीय बिश्वनाथ बहेरा। वह ओडिशा के क्योंझर जिले के कांतिपाल का रहने वाला है। उसने 55 साल के श्रीकांत मोहंता को 16 अप्रैल को ये इंजेक्शन लगाए थे। मोहंता को पीठ दर्द की शिकायत थी।


फर्जी डॉक्टर ने बीमार मोहंता को कुछ गोलियां भी दी थीं और उन्हें दिन में दो बार खाने को कहा था। इस नकली डॉक्टर ने मोहंता से 470 रुपये लिए थे। चौंकाने वाली बात यह है कि जानवरों के इंजेक्शन लगाने व दवाएं खाने के बाद भी मोहंता पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ा। इससे यह भी आशंका हो रही है कि कहीं डॉक्टर की तरह दवा व इंजेक्शन भी तो फर्जी नहीं थे।मामले में फर्जी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, लेकिन थाने से उसे छोड़ देने के कारण वह फरार हो गया। फरार झोला छाप को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। 


ब्यूरो रिपोर्ट : पूनम सिंह, क्योंझर


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading