कांग्रेस के शोध विभाग के प्रमुख और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव गौड़ा ने ‘टूलकिट’ से जुड़े भाजपा के दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ‘फर्जी टूलकिट’ प्रचारित कर रही है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ पार्टी ‘जालसाजी’ की प्राथमिकी दर्ज कराएगी।
बता दें कि भाजपा आईटी सेल ऐसे विपरीत समय में भी सिर्फ मोदी की छवि बनाने व अन्य की छवि बिगाड़ने का काम कर रहा है।
भाजपा अपने मजबूत आईटी सेल की मदद से सरकार के कुप्रबंधन को भी सकारात्मक दिखाकर भ्रामक प्रचार करने का काम करती है। यही वजह है कि भाजपा अपने विरोधियों और विपक्ष को अपने सामने टिकने भी नहीं देती है।
और रही सही कसर को पूरा कर देते हैं बीजेपी के प्रवक्ता। इसी को लेकर कांग्रेस जेपी नड्डा और संबित पात्रा पर केस करने जा रही है? लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि केंद्र में बीजेपी की सरकार होते हुए यह संभव है कि इन दोनों के खिलाफ केस हो जाये?
कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव गौड़ा ने ट्वीट किया कि भाजपा ‘कोविड कु्प्रबंधन’ पर फर्जी टूलकिट का दुष्प्रचार कर रही है और इसे कांग्रेस के शोध विभाग से जोड़ रही है। हम जालसाजी को लेकर जेपी नड्डा और संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने दावा किया, ‘‘हमारा देश कोविड की तबाही का सामना कर रहा है, ऐसे समय लोगों को राहत प्रदान करने की बजाय भाजपा बेशर्मी के साथ फर्जीवाड़ा कर रही है।’’
बता दें कि भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस पर कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों में भ्रम फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया और कहा कि इस संकट काल में विपक्षी दल की ‘‘गिद्धों की राजनीति’’ उजागर हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर ये आरोप लगाए थे।
एक ‘‘टूलकिट’’ का हवाला देते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कोरोना के समय जब पूरा देश महामारी से लड़ रहा है तो कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में ‘‘अपमानित और बदनाम’’ करने की कोशश की है। संबित पात्रा ने यह भी कहा कि कांग्रेस कोरोना के नाम पर भ्रम फैला रहा है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7