Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / 27 फ़रवरी शहीद दिवस पर भारत के महान क्रन्तिकारी चंद्रशेखर आजाद को सत्यास्मि मिशन की श्रद्धांजलि अर्पण

27 फ़रवरी शहीद दिवस पर भारत के महान क्रन्तिकारी चंद्रशेखर आजाद को सत्यास्मि मिशन की श्रद्धांजलि अर्पण

इस महान देशभक्त चंद्रशेखर आजाद जे शहीद दिवस पर अपनी ज्ञान कविता के माध्यम से स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी इस प्रकार से कहते है कि,

बाल घुंगराले मूंछ दे ताव
आँखों में है देश अभिमान।
कमर पिस्तौल देश रक्षा को
माँ भारती मस्तक सम्मान।।
पाँच सौ दंड बैठक नित मारें
कोई पंजा लड़ाने नही समान।
आत्म बल स्वतंत्रता का रख
करने नहीं दू भारत माँ अपमान।।
आजाद हूँ आजादी लूंगा
आजादी मेरी आत्म हुंकार।
मरो या मारो वीरगति पा
माँ भारती रही यही पुकार।।
आजादी को हर कोड़े खाकर
हर चोट कहा देश जिंदाबाद।
अहिंसा नही अब है उपयोगी
हिंसा अस्त्र हो देश आजाद।।
भारत माता पिता स्वतंत्रता
और आवास है कारावास।
ज़िंदा हाथ ना आऊ पुलिस के
आजाद हूँ आजाद ले साँस।।
हिंदुस्तान रिपब्लिक प्रमुख
विस्मिल संग किया काकोरी कांड।
लाजपत राय बलिदान का बदला
भगतसिंह संग साण्डर्स कर कांड।।
क्रांति संदेश के पर्चे बाँटे
आजादी को किया देश आवाहन।
जोड़ें गांव शहर जा जाकर
साहसी वीर आजाद जवान।।
27 फ़रवरी अल्फ्रेड पार्क में
आजादी की योजना बनाई।
देश के भेदी ने पहुँचा सूचना
अंग्रेज पुलिस वहां बुलाई।।
अंग्रेज और आजाद बीच में
अल्फ्रेड पार्क युद्ध हुआ घमासान।
प्रतिज्ञा है आजाद रहूंगा
यों स्वयं हाथ किया बलिदान।।
जय आजाद जय आजादी
जय भारत माता आजाद विभूति।
आजाद भारत का आजाद रहेगा
आजादी संदेश दे आजाद आहुति।।

जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी
Www.satyasmeemission.org


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading