Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / नीता चौबीसा को ‘वागड़ के प्रारंभिक इतिहास के प्राथमिक स्रोतों का विश्लेषणात्मक अध्ययन‘ विषय पर विद्या वाचस्पति की उपाधि

नीता चौबीसा को ‘वागड़ के प्रारंभिक इतिहास के प्राथमिक स्रोतों का विश्लेषणात्मक अध्ययन‘ विषय पर विद्या वाचस्पति की उपाधि

डूंगरपूर,राजस्थान
11 फरवरी 2021

वागड़ के प्रारंभिक इतिहास के प्राथमिक स्रोतों का विश्लेषणात्मक अध्ययन‘‘ विषय पर श्रीमती नीता चौबीसा को विद्या वाचस्पति की उपाधि प्रदान की गई है।

वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तेजपुर बांसवाड़ा में कार्यरत नीता चौबीसा को पेसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एज्युकेशन एण्ड रिसर्च युनिवर्सिटी उदयपुर से इतिहास विषय में विद्या वाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है।

नीता ने पेसिफिक विश्वविद्यालय के सामाजिक एव मानविकी विभाग से इतिहास विषय ‘‘वागड़ के प्रारंभिक इतिहास के प्राथमिक स्रोतों का विश्लेषणात्मक

अध्ययन प्रारंभिक से मध्य युग तक’ शोध कार्य डॉ. अजातशत्रु सिंह राणावत विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग पेसिफिक युनिवर्सिटी के मार्गदर्शन में शोध कार्य सम्पन्न किया है।

डॉ अजातशत्रु सिंह राणावत वर्तमान में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इतिहास विषय के लिए गठित पाठ्यक्रम समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भी सम्मिलित है।

Figure

उन्होंने बताया कि नीता चौबीसा द्वारा किया गया यह शोध कार्य वागड़ के अब तक के लुप्त रहे प्रारंभिक इतिहास पर अपूर्व प्रकाश डालता है

इस शोध से सम्बंधित चार रिसर्च पेपर विविध स्थापित इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित हो चुके है।

वागड़ के प्रारंभिक इतिहास को उद्घाटित करता यह शोध प्रबंध आने वाले शोधों हेतु बुनियाद का कार्य करेगा।

रिपोर्ट राजस्थान ब्यूरो
जगदीश तेली


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe