Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / गुजरात में दर्दनाक हादसा, फुटफाथ पर सो रहे 20 प्रवासी मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 15 लोगों की मौके पर मौत, 5 की हालत गंभीर

गुजरात में दर्दनाक हादसा, फुटफाथ पर सो रहे 20 प्रवासी मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 15 लोगों की मौके पर मौत, 5 की हालत गंभीर

गुजरात में मंगलवार सुबह एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हो हुआ है। सूरत के कोसांबा गांव के कीम रोड पर एक ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे 20 प्रवासी मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मरने वाले सभी मजदूर राजस्थान के बांसवाड़ा के रहने वाले हैं। घटना सूरत से लगभग 60 किलोमीटर दूर घटी है।

घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार ये घटना सूरत किम-मांडवी रोड पर रात के 12 बजे के करीब घटित हुई। यहां एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। 

दरअसल, तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश में गन्ने से लदे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण ट्रक चालक ने स्टियरिंग पर से अपना नियंत्रण खो दिया और यह फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर पलट गया। हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। 
मरने वालों में 8 पुरुष, छह महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।”

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में एक छह महीने की बच्ची को बचाया गया है लेकिन उसके माता-पिता की मौत हो गई है। सभी मृतक राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के मूल निवासी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर शोक जताते हुए लिखा, राजस्थान के बांसवाड़ा के कई मजदूरों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। ये सभी सूरत में सड़क के पास सो रहे थे और एक ट्रक की चपेट में आ गए। शोक में डूबे परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’ वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने घोषणा की है।

रिपोर्ट : सोहेल पठान, मकबूल मलेक, सूरत


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading