Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / सुशासन दिवस पर ज्ञान कविता सुशासन दिवस पर स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी अपनी ज्ञान कविता केमाध्यम से इस प्रकार से कहते है कि,

सुशासन दिवस पर ज्ञान कविता सुशासन दिवस पर स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी अपनी ज्ञान कविता केमाध्यम से इस प्रकार से कहते है कि,

सुशासन दिवस भारत में प्रतिवर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती यानी जन्मोदिवस के रूप में 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता है। भारतीय सरकार ने भारतीय लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देकर पूर्व प्रधान मंत्री वाजपेयी को सम्मानित करने के लिए इस सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार ने सुशासन दिवस को सरकार के लिए कार्य दिवस के रूप में घोषित किया है। जिसे अंगेजी में Good Governance Day कहते है।

सुशासन दिवस पर स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी अपनी ज्ञान कविता केमाध्यम से इस प्रकार से कहते है कि,

सुशासन आएगा हर सपना गुनगुनयेगा
प्रश्न जनता कौन लाएगा।
बसाएगा सुशासन कौन
किस नियम इसे कौन अपनाएगा।।
सुशासन के है आठ नियम
विधि समानता समावेशन।
भागेदारी अनुक्रियता बहुमत
प्रभावशील दक्षता निष्पक्ष आंकलन।।
पारदर्शिता उत्तरदायित्व बढ़े
कर अष्ट नियम पालन।
हर एक जन जन कर्तव्य निभाये
आये तभी हम देश सुशासन।।
अच्छा बजट सही प्रबंधन
ओर सुदृढ कानून का हो पालन।
सदाचार हर नागरिक अपनाए
तभी सहजता पाये सुशासन।।
देश के नेता और अधिकारी
संग दे देश न्यायपालिका।
नागरिक अपने राष्ट्र कर्तव्य निभाये
सुशासन फले सम्पन्नता क्रमतालिका।।
शिक्षा पद्धति में बढ़े प्रयोगिकता
ओर विज्ञानवत प्रतियोगिता।
बौद्धिक विषय सहज समझ हो
तभी सुशासन ढले जन उपयोगिता।।
ये स्वप्न नहीं अवश्य घटित हो
बस अभी करो भरो मन संकल्प।
नियमबद्धतिता बढाओ निज जीवन
सुशासन समस्त कल्याणमय विकल्प।।

जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी
Www.satyasmeemission.org


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading