
सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस’ पर देश की सीमा की रखवाली करने वाले भारत माँ के सभी वीर सपूतों का कृतज्ञ राष्ट्रजनों की ओर से जय हिंद अभिनन्दन
सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस
Border Security Force Day
सीमा सुरक्षा बल यानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स Border Security Force जिसे संक्षेप में सीसुब या बीएसएफ BSF कहते है।ये भारत देश की एक प्रमुख अर्धसैनिक बल है ओर विश्व का सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल है। जिसका गठन 1 दिसम्बर 1965 में हुआ था। इसका राष्टीय दायित्व शांति के समय के दौरान भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निरंतर निगरानी रखना, भारत भूमि सीमा की रक्षा के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय अपराध को रोकना है।वर्तमान समय बीएसएफ की 188 बटालियन है और यह 6,385.36 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करती है जो कि पवित्र तीर्थस्थलों ओर विशाल कठिनाई भरे रेगिस्तानों, नदी-घाटियों और हिमाच्छादित पहाड़ों भरे प्रदेशों तक फैली है। भारत के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में सुरक्षा बोध को विकसित करने की जिम्मेदारी भी बीएसएफ को दी गई है। इसके अलावा सीमा पर होने वाले अपराधों जैसे तस्करी,घुसपैठ और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने की जवाबदेही भी इस सीमा सुरक्षा बल के ऊपर है,जिसे ये पूरी मुस्तेदी से निभाती है।
ओर इसका आदर्श घोष वाक्य है – जीवन पर्यन्त कर्तव्य
इस दिवस पर मेरी कविता इस प्रकार से है कि,
जीवन पर्यन्त कर्तव्य हमारा
सीमा सुरक्षा बल का नारा।
सदा मुस्तेद देश सीमा राज्य
नहीं बचे देश शत्रु हमारा।।
बढ़ी कठोर है इन प्रशिक्षण
विकट परिश्रम करा इन्हें तपा।
सीखा अस्त्र शस्त्र सब आधुनिक
तभी सिद्ध करें शौर्य रण जता।।
अपराधिक चाहे कैसा भी हो
घुसपैठ करे न हम सीमा देश।
चाहे आये जाये अंदर या बाहर
बच नही छिपे कोई छद्दम भेष।।
देश सीमा लगे तार सुरक्षा
उन्हें रखाते कर मजबूत।
सीमांत गांव जन सेवा करते
हिम्मत बढ़ाते ये देश सपूत।।
सन इकहत्तर युद्ध सहयोग दिया
मुक्तिवाहिनी सैन्यबल बनकर।
विजय दिलायी इस सैन्य संगठन
ऐसे ओर अभियान सहयोग जनकर।।
स्त्री पुरुष वीर भरे इस
राष्टीय सीमा सुरक्षा बल।
नमन है सभी राष्टजनों का
जय हिंद घोष बोल अचल।।
जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी
Www.satyasmeemission.org
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7