आओ स्वागत करें राम अयोध्या
दीपावली के महापर्व पर स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी अपनी राम भक्ति कविता के माध्यम से श्री राम का अयोध्या में स्वागत शब्द दीपों से करते कहते है कि,,,
आओ स्वागत करें राम सीता का
अपनी छत्त पंच दीप जला।
लक्ष्मण हनुमान अयोध्या आये
हिन्दुत्त्व धर्म की पताका फैला।।
सभी भक्त पंच दीप जलाएं
दिशा अयोध्या की ओर रख।
नमन करें जय श्रीराम घोष से
सम्मान दिशा अयोध्या तक।।
भक्त मोदी ने राम मंदिर को
खिला कमल अर्पित किया।
सदी से रह रहे अयोध्या वन में
राम लला सिंहासन अर्पित किया।।
गर्वित है भारत देश और हिन्दू
राम नाम की अयोध्या गूंज।
धरा से नभ तक दीप प्रकाशित
जय सीता राम भक्ति पूंज।।
राम केवल अयोध्या नहीं है
वे है स्वामी ब्रह्मांड सम्पूर्ण।
पर जन्मभूमि है अयोध्या उनकी
यो अयोध्या हुई इस दीपावली पूर्ण।।
धर्म महानायक एक पत्नीव्रता
वचन सिद्ध परायण सब कर्म।
रामराज्य कर आदर्श स्थापित
श्रेय दाता दूजे दें मिटा अधर्म।।
तीन अक्षर का नाम जग तारक
राम से बड़ा राम का नाम।
प्रेरक है सभी आत्म जीव के
यो निकले स्वयं ही जय श्री राम।।
जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी
Www.satyasmeemission.org
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.