
डूंगरपुर,राजस्थान
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर डूंगरपुर सुरेश ओला ने पंचायत चुनाव 2020 में लगी सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण की तरह ही गंभीरता से मॉकपोल एवं ईवीएम मशीन की जानकारी भी ले।
पंचायत राज आम चुनाव 2020 को लेकर राजमाता विजयाराजे सिधिंया ऑडिटोरियम में गुरूवार को आयोजित प्रशिक्षण में सेक्टर प्रभारी, मतदान अधिकारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी ओला ने प्रशिक्षण का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिला कलक्टर ओला ने कहा कि आम चुनाव में प्रशिक्षण मुस्तैदी से लेवे ओर समस्या आने पर तत्काल दक्ष प्रशिक्षक से जानकारी प्राप्त करे। कलक्टर ओला ने मतदान अधिकारियों को मार्ग दर्शन देते हुए कहा कि पूरे लगन से मतदान निर्वाचन का कार्य सम्पादित करें।
उन्होंने समस्त मतदान अधिकारियो, प्रशिक्षणार्थियो को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है ।

अतिरिक्त कलेक्टर कृष्णपालसिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुस्तैदी से प्रशिक्षण लेवे ओर चुनाव कार्य को सफल बनाएं।
उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र से सौ मीटर तक किसी भी प्रकार का प्रचार-प्रसार एवं कार्यालय स्थापित न हो।
उसको लेकर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
प्रशिक्षण स्थल पर राज्य प्रकोष्ठ अधिकारी प्रकाशचन्द्र शर्मा, रमेशचन्द्र जोशी, दुष्यत पण्ड्या, वैभव पाठ्क एवं विनोद त्रिवेद्वी ने अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।

जिसमें ईवीएम मशीन संबंधित तकनीकी एवं व्यावारिक जानकारी प्रदान करते हुए मतदान केन्द्र पर मॉकपाल प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण में मतदान केन्द्र पर मतदान करने वाले मतदाताओं को मास्क पहनना जरूरी होगा। मतदान स्थल पर सेनेटाईजर उपलब्ध होगा।
प्रशिक्षण स्थल ऑडिटोरिम में प्रातः 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक और दोपहर 01.30 बजे से सायं 05.30 बजे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहा।
जिसमें ऑडिटोरियम का प्रथम भाग और भूतल भाग में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रशिक्षण में प्रथम मतदान अधिकारियों को क्रमांक 551 से 1041 तक के प्रशिक्षणर्थियों ने प्रशिक्षण मे भाग लिया। सेक्टर ऑफिसर का प्रशिक्षण दोपहर 02 बजे से सायं 05 बजे तक जिला निर्वाचन अधिकारी ओला एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारीक कृष्णपाल सिंह चौहान की मौजूदगी में क्रमांक एक से 150 सेक्टर ऑफिसरों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मतदान केन्द्र पर विभिन्न लेखा प्रपत्र तैयार करना, लिफाफो में सिलिंग करना, पीठासीन अधिकारी की डॉयरी भरने और संबंधित कॉउन्टर पर जमा करने की व्यवस्था संबंधित जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण देने में दुष्यंत पण्ड्या, अमृत यादव, विमल साद, विद्युत सिंह चौहान, सुनील भट्ट, अजीज जैन, हेमन्त भट्ट, शैलेष शर्मा एवं राजेश पाडे द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के उपरान्त प्रशिक्षणर्थियोें को ईवीएम मशीन से मतदान करने और मशीन को संचालित करने संबंधित जानकारी दी गई।
डुंगरपुर राजस्थान
जगदीश तेली राजस्थान ब्यूरो चीफ
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7