
पुंजपुर, डूंगरपुर
जिले के आसपुर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत पूंजपुर में अतिरिक्त जिला कलक्टर की अध्यक्षता में चौपाल आयोजित हुई।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर कृष्ण पाल सिंह चौहान ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए, कोविड-19 की वैश्विक महामारी पर ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है उन्होंने ग्रामीणों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करें

प्रोटोकॉल की पालना करने के लिए आवाहन किया ग्रामीणों को मास्क अनिवार्य रूप से पहनने और संक्रमण को रोकने के लिए कहा उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचने के लिए कहा।
ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं में पूंजपुर मे पेयजल सुविधा पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय की मांग, पेयजल के लिए नई पाइप लाइनलाइन डालने, बस स्टैंड पर अतिक्रमण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंबुलेंस की मांग, विद्युत लाइन का रखरखाव, सीएचसी में डॉक्टर की मांग, बस स्टैंड पर सड़क के दोनों तरफ नाली बनवाने, वार्ड नंबर 1 आंगनवाड़ी केंद्र के भवन की मरम्मत करवाने सहित ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं परिवेदनाओ पर उचित कार्रवाई करने के लिए आश्वासन दिया।

विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी, इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौर, जिला रसद अधिकारी, उपखंड अधिकारी आसपुर तहसीलदार आसपुर, विकास अधिकारी आसपुर, समस्त विभागीय अधिकारी, सरपंच ग्राम पंचायत पूंजपुर एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
आसपुर से हेमंत जोशी की रिपोर्ट
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7