
डूंगरपूर, 16 अक्टूबर
वैश्विक महामारी कोरोना बिमारी के बचाव हेतु राज्य सरकार ने जन जागरूकता अभियान की शुरुवात की थी ये अभियान अब आमजन के लिए सुरक्षा कवच साबित हो रहा है। नगरपरिषद ने राज्य सरकार के इस अभियान को शहर में लागू करते हुए
जन-जन को कोरोना संक्रमण से बचने हेतु आमजन को जागरूक कर रहे है, वही निःशुल्क मास्क वितरण, रैलियों से आमजन को जागरूक करना, सरकार की गाइड लाइन का पालन नहीं करने पर जुर्माना लगाना इत्यादि कार्य नगरपरिषद टीम द्वारा किया जा रहा है।

नगरपरिषद आयुक्त नरपत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ‘‘नो मास्क नो एंट्री‘‘ अभियान में नगरपरिषद टीम द्वारा प्रतिदिन रैलियों का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमे सामजसेवी, स्काउट गाइड और नगरपरिषद टीम द्वारा आमजन को इस बिमारी से बचने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। वही वार्डो में नगरपरिषद टीम और महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा मास्क वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि टीम नगरपरिषद द्वारा इस बिमारी से बचाव हेतु वाहनों पर स्टीकर लगाने का कार्य और शहर में आमजन को पेम्पलेट बांटकर आमजन को सरकार की गाइड का पालन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नगरपरिषद टीम द्वारा पुराना हॉस्पिटल से लेकर भीतरी शहर में महिला स्वयं सहायता समूह और स्काउट गाइड के द्वारा कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया वही रैली में आमजन को मास्क वितरित किये गए और वाहनों पर स्टीकर लगाए गये।
नगरपरिषद टीम द्वारा 2400 मास्क, 1150 स्टीकर और 1333 पेम्पलेट वितरित किये गये।
रिपोर्ट राजस्थान ब्यूरो चीफ जगदीश तेली
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7