
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण निपटान के प्रति कई अभियान चलाते आ रहे है उन्होंने पिछले दिनों ऑड-इवन फार्मूला अपनाया था, और पराली को जलाने के बजाय उसे गलाने के लिए छिड़काव की शुरुआत की थी जो कि काफी कारगर साबित हुए और बहुत ही सराहनीय कदम भी है।

बढ़ती ठंड और पराली के कारण बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए राज्य सरकार ने एक नया अभियान ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ की शुरुआत की। इस अभियान में रेड लाइट जलने पर अपनी गाड़ी को बंद करने पर जोर दिया है।
केजरीवाल सरकार ने इस अभियान की जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कराई और जनता से साथ देने की अपील की।
जानकारी देते हए मुख्यमंत्री जी ने जनता की बताया कि दिल्ली में तकरीबन ‘ एक करोड़’ जनता ने वाहन पंजीकरण कराया है, उनके अनुसार यदि 10 लाख के करीब लोग भी अगर इस अभियान में साथ देंगे तो, वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदूषण स्तर में काफी हद तक गिरावट आएगी।
रिपोर्ट:- अवन्तिका मिश्रा
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7