Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / राजस्व दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाईन सेवाओं का ई-लोकार्पण

राजस्व दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाईन सेवाओं का ई-लोकार्पण

डूंगरपुर, राजस्थान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्व दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाईन सेवाओं का ई-लोकार्पण किया।

वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्व विभाग के मंत्री, अधिकारियों एवं समस्त जिला कलक्टर एवं राजस्व विभाग के सभी कर्मचारियों के साथ वीडियों कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से वार्ता की इस अवसर मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग द्वारा संचालित ऑनलाईन सेवाओं कृषि रहन पोर्टल, फसल गिरदावरी (ई-हस्ताक्षरित प्रति) स्वतः नामांतरण (पी-21 प्रति) का ई-लोकार्पण किया। इस अवसर पर राजस्व विभाग द्वारा विभाग की उपलब्धीयों के संबंध में लद्यु फिल्म प्रदर्शित की गई।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कृषि रहन पोर्टल ऐप के माध्यम से किसानों को कृषि ऋण लेने के लिये ऐप के माध्यम से ऑनलाईन ऋण उपलब्ध हो सकेगा। जिससे किसानों के समय की बचत होगी एवं तहसीलो में बार-बार आने जाने से छुटकारा मिलेगा। जल्द ही पुरे राजस्थान में ये सेवा संचालित की जाएगी।

ऑनलाईन फसल गिरदावरी (ई-हस्ताक्षरित प्रति) सेवा के माध्यम से अब किसान घर बैठे अपनी फसल की गिरदावरी रिपोर्ट प्राप्त कर सकेगा।


उन्होंने कहा कि सभी राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा कोरोना से बचाव और उसके संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन जब तक प्रत्येक व्यक्ति स्वयं जागरूक होकर सोशल डिस्टेंस, मास्क और साबुन से बार-बार हाथ धोने, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने, बड़े आयोजन नहीं करने आदि गाइड लाईन नियमों का पालन नहीं करेगा तब तक इस कड़ी को तोड़ पाना संभव नहीं है।

राजस्व मंत्री हरिश चौधरी ने राजस्व विभाग द्वारा संचालित ऑनलाईन सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व विभाग द्वारा दिसम्बर 2018 से अब तक किये गये कार्यो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक राजस्थान में 338 तहसीलों में से 244 तहसीलो को ऑनलाईन की गई है।

शेष 94 तहसीलो को ऑनलाईन करने का कार्य जारी है। राजस्व मंत्री ने ऑनलाईन मोबाईल धरा ऐप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि धरा ऐप पर एक क्लिक पर राजस्व खाते, नक्शे, खसरा गिरदावरी की एक क्लिक पर सुविधा एवं पुरे राजस्व दस्तावेज अब ऑनलाईन मिल सकेगा।

वीडियो कांफ्रेंस में राजस्व मंत्री हरिश चौधरी, राजस्व राज मंत्री भवर सिंह भाटी, मुख्य सचिव राजीव स्वरूप, राजस्व मंडल अजमेर अध्यक्ष डॉ. आर वेंकटश्वर, प्रमुख शासन सचिव राजस्व विभाग एवं संयुक्त शासन सचिव राजस्व विभाग उपस्थित रहे।

विडियो कॉन्फें्रस के दौरान डूंगरपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित राजीव गांधी अटल सेवा केंद्र में जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला, उपखण्ड अधिकारी डंूगरपुर, जिला अध्यक्ष पटवार संघ एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

डुंगरपुर से ब्यूरो चीफ जगदीश तेली की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading